फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Monsoon active again; weather shifts following overnight drizzle

Jhansi: मानसून फिर सक्रिय, रात में बूंदाबांदी से बदला माैसम, अब पांच दिन बारिश के आसार

Wed, 29 Jul 2026 01:16 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 29 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। बारिश के चलते दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
Jhansi: Monsoon active again; weather shifts following overnight drizzle
दोपहर के समय आसमान में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में मानसून ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। मंगलवार रात कुछ देर हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। बारिश के चलते दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से मानसून की बेरुखी के कारण जिले में बारिश नहीं हो रही थी। इससे धान की फसल प्रभावित हो रही थी। दूसरी ओर तापमान बढ़ने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। अब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं और रात करीब आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम में ठंडक महसूस हुई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। बुधवार से 31 जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि एक और दो अगस्त को तेज बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती के बाद झांसी में सबसे अधिक रहा तापमान
मंगलवार को झांसी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। प्रदेश में बस्ती (36.7 डिग्री) के बाद झांसी में दिन का तापमान सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed