फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CWG 2026 Day-7 Live: संजना के तीनों अटैम्प्ट रहे फेल, भारोत्तोलन के 77 किग्रा वर्ग में पदक की उम्मीदें समाप्त

Wed, 29 Jul 2026 02:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लाग्सो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लाग्सो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jul 2026 02:42 PM IST
खास बातें

Glasgow Commonwealth Games 2026 Day-7 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारत के पास एक बार फिर कई पदक जीतने का मौका है। भारोत्तोलन और एथलेटिक्स में आज कई पदक दांव पर हैं। मुक्केबाजी में भी आज कई पदक पक्के कर सकते हैं।

विज्ञापन
CWG 2026 Day 7 Live Updates: India Medals in Weightlifting Boxing Athletics, Full Schedule, Results Highlights
संजना - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

02:41 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: संजना नहीं जीत पाईं पदक

महिला भारोत्तोलन में 77 किग्रा वर्ग में स्नैच राउंड में भारत की संजना के तीनों अटैम्प्ट फेल रहे और इस तरह वह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। एक भी अटैम्प्ट सही नहीं रहने के कारण वह अब क्लीन एंड जर्क राउंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
02:16 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: स्नैच राउंड शुरू

महिला भारोत्तोलन में 77 किग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। भारत की संजना इस भारवर्ग में खेल रही हैं। उनसे भारोत्तोलन में एक और पदक की उम्मीद है। भारत ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन में अब तक सबसे ज्यादा सात पदक जीते हैं।
विज्ञापन
02:08 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: भारत की आज की सबसे बड़ी पदक उम्मीदें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत को कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीदें हैं। दिन की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे भारोत्तोलन से होगी, जहां संजना महिलाओं के 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरेंगी और भारत का खाता खोलने की कोशिश करेंगी। इसके बाद एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यानाथन पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं मनप्रीत कौर महिला शॉट पुट फाइनल में भारत की पदक उम्मीदों को आगे बढ़ाने उतरेंगी।
01:20 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: भारत का 29 जुलाई (बुधवार) का पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

समय स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी
2:00 PM भारोत्तोलन (महिला 77 किग्रा) (मेडल इवेंट) संजना
3:12 PM तैराकी, पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा
3:35 PM एथलेटिक्स, पुरुष शॉट पुट क्वालीफिकेशन तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल
3:44 PM पैरा तैराकी, पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी
4:02 PM एथलेटिक्स, पुरुष 200 मीटर हीट्स अनिमेष कुजूर
4:45 PM मुक्केबाजी, महिला 51 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) साक्षी चौधरी
5:30 PM मुक्केबाजी, महिला 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) अरुंधति चौधरी
6:15 PM मुक्केबाजी, पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) सचिन सिवाच
7:00 PM मुक्केबाजी, पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) अंकुश यादव
7:30 PM मुक्केबाजी, पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) नरेंद्र बरवाल
8:55 PM लॉन बॉल्स, पुरुष पेयर्स दिनेश कुमार, नवनीत सिंह
11:00 PM मुक्केबाजी, महिला 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) जैसमीन लम्बोरिया
11:51 PM तैराकी, पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट, क्वालिफाई करने पर) साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा
11:54 PM एथलेटिक्स, पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल (मेडल इवेंट) श्रीशंकर मुरली, लोकेश सत्यानाथन
12:03 AM एथलेटिक्स, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ हीट्स यशस पालक्षा, संतोष कुमार थमिलारासन
12:31 AM एथलेटिक्स, महिला शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) मनप्रीत कौर
12:46 AM पैरा तैराकी, पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल (मेडल इवेंट, क्वालिफाई करने पर) सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी
12:55 AM पैरा एथलेटिक्स, पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल (मेडल इवेंट) देवेंद्र कुमार, सागर थयात
1:10 AM लॉन बॉल्स, महिला सिंगल्स नयनमोनी सैकिया
1:14 AM तैराकी, पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट) आर्यन नेहरा
1:42 AM पैरा एथलेटिक्स, पुरुष 100 मीटर T47 फाइनल (मेडल इवेंट) मोहम्मद बासिल एम, दिलीप महादू गावित
2:05 AM एथलेटिक्स, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (मेडल इवेंट) पारुल चौधरी
01:20 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: तैराकी और पैरा एथलेटिक्स में भी उम्मीदें

तैराकी में साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा और आर्यन नेहरा भारतीय चुनौती पेश करेंगे। वहीं पैरा तैराकी में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी तथा पैरा एथलेटिक्स में देवेंद्र कुमार, सागर थयात, मोहम्मद बासिल और दिलीप महादू गावित भी मेडल इवेंट में उतर सकते हैं।
01:20 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: मुक्केबाजों के पास पदक पक्का करने का मौका

भारतीय मुक्केबाजी टीम के लिए भी बुधवार बेहद अहम रहेगा। साक्षी चौधरी, जैसमीन लैम्बोरिया, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश यादव और नरेंद्र बरवाल क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाला हर भारतीय मुक्केबाज कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेगा। यानी मुक्केबाज आज जीत पर कम से कम छह पदक पक्का कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: श्रीशंकर, संजना और पारुल पर रहेंगी निगाहें

भारतीय स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन पहले ही प्रयास में पार कर फाइनल में जगह बनाई थी। अब उनसे पदक की उम्मीद रहेगी। उनके साथ लोकेश सत्यानाथन भी लॉन्ग जंप फाइनल में उतरेंगे। महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में मनप्रीत कौर और 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल चौधरी भी भारत की दावेदारी मजबूत करेंगी। भारोत्तोलन में संजना महिला 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरेंगी, जबकि अनुभवी तजिंदरपाल सिंह तूर पुरुष शॉट पुट क्वालिफिकेशन में फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगे।
01:19 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: आज कई पदक दांव पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार (29 जुलाई) भारत के लिए बेहद अहम दिन रहने वाला है। पूरे दिन एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, तैराकी, पैरा तैराकी, पैरा एथलेटिक्स और लॉन बॉल्स में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। खास बात यह है कि दिनभर क्वालीफिकेशन मुकाबलों के साथ कई मेडल इवेंट भी होंगे, जिनमें भारत की पदक संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
01:15 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: संजना के तीनों अटैम्प्ट रहे फेल, भारोत्तोलन के 77 किग्रा वर्ग में पदक की उम्मीदें समाप्त

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारत के पास एक बार फिर कई पदक जीतने का मौका है। भारोत्तोलन और एथलेटिक्स में आज कई पदक दांव पर हैं। मुक्केबाजी में भी आज कई पदक पक्के कर सकते हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed