{"_id":"6a69a5df1e685aedbc05e11f","slug":"manu-bhaker-says-she-could-have-done-better-despite-winning-world-cup-bronze-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manu Bhaker: मनु भाकर कांस्य जीतकर भी पूरी तरह खुश क्यों नहीं हैं, आखिर क्या रह गई कमी? खुद किया खुलासा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Manu Bhaker: मनु भाकर कांस्य जीतकर भी पूरी तरह खुश क्यों नहीं हैं, आखिर क्या रह गई कमी? खुद किया खुलासा
Wed, 29 Jul 2026 12:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोउ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोउ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:34 PM IST
सार
हांगझोउ विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने के बावजूद मनु भाकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि वह इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थीं, लेकिन लगातार हो रहा सुधार उन्हें आगे और मेहनत करने की प्रेरणा दे रहा है।
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने हांगझोउ में हाल ही में समाप्त हुए आईएसएसएफ विश्व कप की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बावजूद कहा कि उनके मन में इस प्रदर्शन को लेकर मिली-जुली भावनाएं हैं। इस स्पर्धा में भारत की ईशा सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर देश के लिए शानदार सफलता हासिल की।
मनु अब भी 2026 में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश में हैं। इससे पहले उन्होंने म्यूनिख विश्व कप में सम्राट राणा के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था, जबकि एशियाई चैंपियनशिप में भी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
'मुझे पता है कि मैं इससे भी बेहतर कर सकती थी'
विश्व कप में कांस्य पदक जीतने के बाद मनु भाकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा, 'एक और कांस्य पदक। इस पदक को लेकर मेरी मिली-जुली भावनाएं हैं। मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रदर्शन में सुधार कर पाई, लेकिन साथ ही मुझे पता है कि मैं इससे भी बेहतर कर सकती थी। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होती है कि मेरी मेहनत रंग ला रही है। सुधार की अभी भी बहुत गुंजाइश है और यही बात मुझे प्रेरित करती है। एक-एक कदम आगे बढ़ना है।'
विज्ञापन
मनु का यह बयान साफ करता है कि उनके लिए पदक जीतना ही अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि वह लगातार अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर फोकस कर रही हैं।