{"_id":"6a68d258b4638633af08dac2","slug":"world-chess-championship-gukesh-to-face-the-challenge-of-javokhir-sindarov-match-dates-announced-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Chess Championship: गुकेश के सामने होगी जावोखिर सिंदारोव की चुनौती, जानें कब खेला जाएगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Chess Championship: गुकेश के सामने होगी जावोखिर सिंदारोव की चुनौती, जानें कब खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
Tue, 28 Jul 2026 09:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:31 PM IST
सार
भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश, फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप मैच 2026 में चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव का सामना करेंगे। खेल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी फिडे ने मंगलवार को यह घोषणा की है।
विज्ञापन
डी गुकेश
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौजूदा शतरंज चैंपियन डी गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच फिडे विश्व चैंपियनशिप मैच 2026 स्विटजरलैंड के जिनेवा में 25 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। भारत के गुकेश और उजबेकिस्तान के सिंदारोव मैच के समय सिर्फ 20 वर्ष के होंगे जिससे यह विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला होगा। गुकेश ने 2024 में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता था। वह सबसे युवा विश्व चैंपियन हैं।
कैसे होगा विजेता का फैसला?
फिडे के अंतरिम अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद ने इसका स्वागत करते हुए कहा, 'भारत , अमेरिका और साइप्रस समेत कई देशों ने फिडे विश्व चैंपियनशिप मैच की मेजबानी की इच्छा जताई थी।' विश्व चैंपियनशिप मैच में 14 क्लासिकल मुकाबले होंगे और 7.5 अंक तक पहले पहुंचने वाला खिलाड़ी विश्व चैंपियन बनेगा। कोई भी खिलाड़ी इतने अंक तक पहुंच जाएगा तो बाकी मुकाबले नहीं होंगे। स्कोर 7.7 से बराबर रहने पर कई टाइब्रेकर खेले जाएंगे।
पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने कहा, सभी प्रस्तावों पर गौर करने के बाद यह तय किया गया कि मुकाबला तटस्थ स्थान पर हो। इसके लिए जिनेवा को चुना गया चूंकि यह शहर देशों और संस्कृतियों को करीब लाता रहा है। सिंदारोव ने साइप्रस में फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीतकर खिताब के लिए चुनौती देने का मौका हासिल किया। उज्बेक ग्रैंडमास्टर ने एक राउंड बाकी रहते ही पहला स्थान सुनिश्चित कर लिया और 2025 फिडे विश्व कप में अपनी जीत के बाद एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। जिनेवा में होने वाले उनके मैच में शतरंज की नई पीढ़ी के दो बेहतरीन खिलाड़ी आमने-सामने होंगे और दांव पर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब होगा।