फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Commonwealth Games 2026 Schedule Today: Medal Events and Fixtures on July 29

CWG 2026 Day 7 Schedule: आज भारत के लिए सबसे बड़ा दिन, पदकों की होगी बरसात? जानिए पूरा शेड्यूल और मेडल इवेंट

Wed, 29 Jul 2026 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Jul 2026 08:50 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार (29 जुलाई) भारत के लिए बेहद व्यस्त दिन रहेगा। एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, तैराकी, पैरा तैराकी और पैरा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। लॉन्ग जंप, शॉट पुट, स्टीपलचेज और कई अन्य स्पर्धाओं में भारत के सामने पदक जीतने का सुनहरा मौका होगा।

विज्ञापन
India Commonwealth Games 2026 Schedule Today: Medal Events and Fixtures on July 29
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : ANI

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार (29 जुलाई) भारत के लिए बेहद अहम दिन रहने वाला है। पूरे दिन एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, तैराकी, पैरा तैराकी, पैरा एथलेटिक्स और लॉन बॉल्स में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। खास बात यह है कि दिनभर क्वालीफिकेशन मुकाबलों के साथ कई मेडल इवेंट भी होंगे, जिनमें भारत की पदक संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

श्रीशंकर, संजना और पारुल पर रहेंगी निगाहें
भारतीय स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन पहले ही प्रयास में पार कर फाइनल में जगह बनाई थी। अब उनसे पदक की उम्मीद रहेगी। उनके साथ लोकेश सत्यानाथन भी लॉन्ग जंप फाइनल में उतरेंगे। महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में मनप्रीत कौर और 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल चौधरी भी भारत की दावेदारी मजबूत करेंगी। भारोत्तोलन में संजना महिला 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरेंगी, जबकि अनुभवी तजिंदरपाल सिंह तूर पुरुष शॉट पुट क्वालिफिकेशन में फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्केबाजों के पास पदक पक्का करने का मौका
भारतीय मुक्केबाजी टीम के लिए भी बुधवार बेहद अहम रहेगा। साक्षी चौधरी, जैसमीन लैम्बोरिया, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश यादव और नरेंद्र बरवाल क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाला हर भारतीय मुक्केबाज कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेगा। यानी मुक्केबाज आज जीत पर कम से कम छह पदक पक्का कर लेंगे।

विज्ञापन

तैराकी और पैरा एथलेटिक्स में भी उम्मीदें
तैराकी में साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा और आर्यन नेहरा भारतीय चुनौती पेश करेंगे। वहीं पैरा तैराकी में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी तथा पैरा एथलेटिक्स में देवेंद्र कुमार, सागर थयात, मोहम्मद बासिल और दिलीप महादू गावित भी मेडल इवेंट में उतर सकते हैं।

भारत का 29 जुलाई (बुधवार) का पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

समय स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी
2:00 PM भारोत्तोलन (महिला 77 किग्रा) (मेडल इवेंट) संजना
3:12 PM तैराकी, पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा
3:35 PM एथलेटिक्स, पुरुष शॉट पुट क्वालीफिकेशन तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल
3:44 PM पैरा तैराकी, पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी
4:02 PM एथलेटिक्स, पुरुष 200 मीटर हीट्स अनिमेष कुजूर
4:45 PM मुक्केबाजी, महिला 51 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) साक्षी चौधरी
5:30 PM मुक्केबाजी, महिला 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) अरुंधति चौधरी
6:15 PM मुक्केबाजी, पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) सचिन सिवाच
7:00 PM मुक्केबाजी, पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) अंकुश यादव
7:30 PM मुक्केबाजी, पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) नरेंद्र बरवाल
8:55 PM लॉन बॉल्स, पुरुष पेयर्स दिनेश कुमार, नवनीत सिंह
11:00 PM मुक्केबाजी, महिला 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) जैसमीन लम्बोरिया
11:51 PM तैराकी, पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट, क्वालिफाई करने पर) साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा
11:54 PM एथलेटिक्स, पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल (मेडल इवेंट) श्रीशंकर मुरली, लोकेश सत्यानाथन
12:03 AM एथलेटिक्स, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ हीट्स यशस पालक्षा, संतोष कुमार थमिलारासन
12:31 AM एथलेटिक्स, महिला शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) मनप्रीत कौर
12:46 AM पैरा तैराकी, पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल (मेडल इवेंट, क्वालिफाई करने पर) सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी
12:55 AM पैरा एथलेटिक्स, पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल (मेडल इवेंट) देवेंद्र कुमार, सागर थयात
1:10 AM लॉन बॉल्स, महिला सिंगल्स नयनमोनी सैकिया
1:14 AM तैराकी, पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट) आर्यन नेहरा
1:42 AM पैरा एथलेटिक्स, पुरुष 100 मीटर T47 फाइनल (मेडल इवेंट) मोहम्मद बासिल एम, दिलीप महादू गावित
2:05 AM एथलेटिक्स, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (मेडल इवेंट) पारुल चौधरी

मंगलवार को भारत के लिए 10 बड़ी बातें

 
  1. भारत ने जीते दो रजत पदक
    हरजिंदर कौर ने महिला 69 किग्रा भारोत्तोलन और गुलवीर सिंह ने पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में दो मेडल डाले।
  2. हरजिंदर कौर का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
    हरजिंदर ने स्नैच में दो बार राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड तोड़ा और कुल 227 किग्रा वजन उठाकर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
  3. स्वर्ण से चूकीं हरजिंदर
    कनाडा की चार्लोट सिमोनो ने 240 किग्रा के नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता, जबकि हरजिंदर को रजत से संतोष करना पड़ा।
  4. गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास
    गुलवीर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पुरुष 10,000 मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने।
  5. मुक्केबाजी में तीन और पदक पक्के
    प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा) और जादुमणि सिंह (55 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया।
  6. भारत के मुक्केबाजी में अब चार पदक तय
    लवलीना बोरगोहेन पहले से सेमीफाइनल में होने के कारण उनका पदक पहले ही पक्का था। अब मुक्केबाजी में भारत के चार पदक सुनिश्चित हो चुके हैं।
  7. परवीन हुड्डा बाहर हुईं
    विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा महिला 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।
  8. विशाल टीके सेमीफाइनल में पहुंचे
    राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी विशाल टीके ने पुरुष 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि राजेश रमेश पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सके।
  9. लॉन बॉल्स में रोमांचक जीत
    दिनेश कुमार और नवनीत सिंह की भारतीय पुरुष पेयर्स टीम ने कुक आइलैंड्स को टाईब्रेकर में हराकर शानदार जीत दर्ज की।
  10. पैरा तैराकी में पदक नहीं मिला
    रवि वीरा वेंकट भवन बुदिगिना पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल में छठे और अली इमाम आठवें स्थान पर रहे, दोनों पदक जीतने से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed