{"_id":"6a68ee3beed75d6e2205fa42","slug":"commonwealth-games-2026-indian-boxers-quarter-final-match-results-and-updates-preeti-priya-parveen-jadumani-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Boxing: भारत ने मुक्केबाजी में पक्के किए तीन पदक, प्रीति और प्रिया के बाद जादूमणि भी सेमीफाइनल में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026 Boxing: भारत ने मुक्केबाजी में पक्के किए तीन पदक, प्रीति और प्रिया के बाद जादूमणि भी सेमीफाइनल में
Wed, 29 Jul 2026 12:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:54 AM IST
सार
भारतीय मुक्केबाजों ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन किया है। भारत को इस इवेंट में अधिक पदक की आशा है। महिला क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अब तक भारत का दबदबा देखने मिला है। मुक्केबाजी में भारत के तीन पदक पक्के हो गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मुक्केबाजों ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रीति और प्रिया के बाद जादूमणि सिंह ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही इन्होंने पदक पक्के कर लिए हैं। वहीं, परवीन महिला 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। भारत को मुक्केबाजी में ज्यादा से ज्यादा पदक लाने की उम्मीद है और भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा है। आइए जानते हैं राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा...
प्रीति सर्वसम्मत फैसले में जीतीं
मुक्केबाज प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया। प्रीति ने महिला 54 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड की निकोल क्लाइड को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रीति ने इसके साथ ही कम से कम कांस्य पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी नजरें स्वर्ण पदक की होंगी। सेमीफाइनल जीतने पर प्रीति स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में तीनों राउंड में दमदार प्रदर्शन किया और अपने पंच से विरोधी खिलाड़ी को पस्त कर दिया। तीनों ही राउंड में सभी जजों ने प्रीति के पक्ष में ही फैसला सुनाया और अंतत: वह पदक सुनिश्चित करने में सफल रहीं।
प्रिया की दमदार वापसी
भारतीय महिला मुक्केबाज प्रिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ मुक्केबाजी में भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया। प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की नियामह मिचेल को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। प्रिया मिचेल के खिलाफ पहले राउंड में पिछड़ गई थीं, लेकिन उन्होंने दूसरे राउंड में दमदार वापसी की और मैच का रुख पलट दिया। तीसरे राउंड में भी प्रिया हावी रहीं।
विज्ञापन
परवीन खंडित फैसले में हारीं
भारतीय मुक्केबाज परवीन को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। परवीन को महिला 65 किग्रा में इंग्लैंड की साचा हिकी ने खंडित फैसले में 3-2 से हराया। परवीन अगर ये मुकाबला जीत लेतीं तो भारत के लिए पदक पक्का कर लेतीं।
जादूमणि सिंह का पदक पक्का
भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने 5-0 से शानदार जीत दर्ज की है। जादूमणि ने पुरुष 55 किग्रा में जांबिया के खिलाड़ी मवेंगो मवाले को सर्वसम्मत फैसले में हराया। इस तरह जादूमणि ने भी पदक पक्का कर लिया है।