{"_id":"6a6918931bedfa3b680510c0","slug":"the-mobile-phone-of-suryansh-the-mastermind-of-the-robbery-revealed-important-secrets-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-844163-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डकैती कांड के मास्टर माइंड सूर्यांश के मोबाइल ने उगले अहम राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डकैती कांड के मास्टर माइंड सूर्यांश के मोबाइल ने उगले अहम राज
Wed, 29 Jul 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मुंशी किशन पांचाल से 24.90 लाख रुपये की डकैती मामले में पुलिस को मास्टर माइंड सूर्यांश के मोबाइल फोन से सट्टा एवं हवाला कारोबार से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस ने 24 जुलाई को मुख्य आरोपी सूर्यांश यादव को 36 घंटे की रिमांड पर लिया था। उसकी निशानदेही पर झांसी-बबीना हाईवे से उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया हालांकि पुलिस का कहना है कि सूर्यांश ने कई डेटा डिलीट कर दिए। इसको पुलिस ने रिकवर भी कराया। इसमें सतना से लेकर झांसी तक फैले सट्टा एवं हवाला कारोबार से जुड़े अहम सुराग पुलिस को मिले हैं।
छानबीन में मालूम चला कि सूर्यांश के परिवार के कुछ सदस्य भी सट्टा और हवाला कारोबार में जुड़े हैं। सूर्यांश के मोबाइल में इसके कई साक्ष्य मिले। झांसी से सतना तक इनका सट्टा कारोबार फैला हुआ है। आशंका जताई जा रही कि हर महीने लाखों रुपये सट्टा में खपाया जा रहा। यह पूरी रकम हवाला के जरिये इधर से उधर भेजी जाती है। रिमांड के दौरान सूर्यांश ने पुलिस को इस कारोबार से संबंधित कई अहम राज उगले। अब पुलिस इसके सहारे बिखरी कड़ियों को आपस में जोड़ने की कोशिश में जुटी है। पुलिस के राडार में हवाला कारोबार करने वाले लोग भी आ गए हैं। बता दें, 9 जुलाई को सायं पांच बजे किशन पांचाल को मिनर्वा चौकी के पास से अगवा कर क्रेटा कार में बैठाकर 24.90 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत छह को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर बरामद मोबाइल फोन के सहारे जांच आगे की जा रही है। आपराधिक नेटवर्क की तलाश की जा रही है।