{"_id":"6a6955f7b9cecac664095b98","slug":"bhopal-farmers-outrage-agriculture-minister-kanshana-to-congress-leader-jitu-patwari-donot-play-politics-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में किसान आक्रोश: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी से बोले कृषि मंत्री कंषाना, राजनीति न करें, क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में किसान आक्रोश: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी से बोले कृषि मंत्री कंषाना, राजनीति न करें, क्या है मामला?
Wed, 29 Jul 2026 06:53 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:53 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में आक्रोशित किसान सड़कों पर हैं। सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप भी हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी नेता जीतू पटवारी को प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कषाना ने पत्र लिखा है। फेसबुक पर साझा एक पोस्ट में कषाना ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी को किसानों की आड़ में राजनीति करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। किसानों के आक्रोश का आलम ये है कि देर रात तक भोपाल में किसान सड़कों पर बैठे रहे। दरअसल, समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर भोपाल स्थित सीएम हाउस कूच पर निकले नर्मदापुरम के किसान आखिरकार मंगलवार शाम भोपाल पहुंच गए।
क्या किसानों की आड़ में राजनीति कर रही कांग्रेस?
इस मामले में कांग्रेस पार्टी आक्रामक तरीके से मुख्यमंत्री मोहन यादव की नीतियों पर सवाल कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कृषि मंत्री कंषाना को भी कटघरे में खड़ा किया है। अब कषाना ने एक पत्र के माध्यम से कांग्रेस पार्टी से इस मामले में राजनीतिक रोटियां न सेंकने की अपील की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'जीतू पटवारी जी, आपसे यह कहना चाहूंगा कि आप किसानों की आड़ में राजनीति न करें।'
मध्य प्रदेश सरकार का दरवाजा किसानों के लिए हमेशा खुला
अपने फेसबुक पोस्ट में कंषाना ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष किसानों को भड़काकर भोपाल शहर को अस्त-व्यस्त करने का प्रयास कर रही है, लेकिन पार्टी इसमें सफल नहीं होगी। उन्होंने अपनी और प्रदेश सरकार की नीतियों की तरफ संकेत करते हुए लिखा, 'मध्य प्रदेश सरकार का दरवाजा किसानों के हित के लिए सदैव खुला है।'
विज्ञापन
किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास जारी
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को किसानों के साथ छल नहीं करने देंगे। समस्या का समाधान संवाद से होता है, विवाद से नहीं। हमारी सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। किसानों की आय बढ़ाने के कार्य प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे हैं।'
'कांग्रेस से जवाब मांगेगी भोपाल की जनता'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुखातिब कृषि मंत्री कंषाना ने लिखा, आपसे यह अनुरोध है कि भोपाल शहर को इस प्रकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों की आड़ में अस्त-व्यस्त ना करें, इसका जवाब भोपाल शहर की जनता आपसे ही मांगेगी।
मध्य प्रदेश में किसानों के आक्रोश से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें-

-
Farmer Protest in Bhopal: पुलिस को छकाते हुए भोपाल पहुंचे किसान, सड़क पर डाला डेरा; सरकार के साथ वार्ता विफल
-
'किसानों पर किसी भी तरह की कार्रवाई की गई तो...': सिंघार-पटवारी ने भाजपा को घेरा, भोपाल में किसानों का जमावड़ा
-
MP: मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 8.06 लाख टन करने की मांग, कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह को लिखा पत्र