फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC preparing for digital evaluation of answer sheets; emphasis on transparency

UPPSC : कॉपियों के डिजिटल मूल्यांकन की तैयारी में आयोग, पारदर्शिता पर जोर

Wed, 29 Jul 2026 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2026 01:00 PM IST
सार

यूपी लोक सेवा आयोग आगामी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन डिजिटल तरीके कराने की तैयारी में है। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।

विज्ञापन
UPPSC preparing for digital evaluation of answer sheets; emphasis on transparency
यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

यूपी लोक सेवा आयोग आगामी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन डिजिटल तरीके कराने की तैयारी में है। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। आयोग की परीक्षा समिति की बैठक में व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल मूल्यांकन पर जोर दिया गया। एमएनएनआईटी के प्रो. एके सिंह के मुताबिक, कॉपियों के डिजिटल मूल्यांकन के लिए मजबूत तकनीकी ढांचा, प्रशिक्षित परीक्षक, उच्च गुणवत्ता वाली स्कैनिंग और साइबर सुरक्षा की जरूरत होती है। इससे मूल्यांकन में आने वाली चुनौतियों से निजात मिलेगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहले ही एक प्रभावी डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की नींव रखी थी। देश में कई संस्थान इसे अपना रहे हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार, डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू होने से आयोग समय पर परिणाम जारी कर पाएगा।

विज्ञापन

 

आयोग की ओर से आयोजित कराई जाने वालीं आगामी परीक्षाएं

प्रवक्ता राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023, दो से छह नवंबर तक होनी है। वहीं, सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा कंप्यूटर और प्रवक्ता जीआईसी मुख्य परीक्षा अगस्त में होगी। शोध सहायक अभियांत्रिकी परीक्षा, सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय, पशु चिकित्सा अधिकारी और पीसीएस की परीक्षा छह दिसंबर को तय की गई है।

विज्ञापन

डिजिटल मूल्यांकन से समय की बचत

डिजिटल मूल्यांकन से समय की बचत होगी। यह प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष मानी जा रही है। उत्तर पुस्तिका में अंक जोड़ने या बदलने की संभावना कम करती है। अंक जोड़ने की गलती लगभग खत्म होगी। प्रत्येक गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। कम समय में मूल्यांकन से परिणाम समय पर देना आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर मिलते ही डिजिटल मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए तीन बार निविदा निकाली जा चुकी है और अब फिर से प्रक्रिया शुरू की गई है। - गिरिजेश कुमार त्यागी, सचिव यूपी लोक सेवा आयोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed