फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath BJP National President Nitin Naveen and State President Pankaj Chaudhary to visit Kashi

CM Yogi Visit: काशी आ रहे मुख्यमंत्री योगी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

Wed, 29 Jul 2026 09:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 29 Jul 2026 09:07 AM IST
सार

Varanasi News: गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास जयंती वर्ष पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी काशी आ रहे हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath BJP National President Nitin Naveen and State President Pankaj Chaudhary to visit Kashi
मुख्यमंत्री योगी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु पूर्णिमा पर सीर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल होंगे। कार्यक्रम में संत रविदास मंदिर के प्रमुख हरजिंदर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, अनिल राजभर और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य व राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में 27 राज्यों से आए प्रतिनिधियों को सीर गोवर्धन की माटी से भरे कलश सौंपे जाएंगे। इसके बाद प्रतिनिधि इन कलशों को लेकर अपने-अपने राज्यों के लिए रवाना होंगे और संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन


बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविदास पार्क में अलग से झालर और लाइट की सजावट की गई है, यह पार्क 29 जुलाई की शाम 11 हजार दीपों से जगमगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, राज्यमंत्री असीम अरुण, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक टी. राम, एमएलसी अश्विनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत भाजपा के कार्यकर्ता शमिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed