{"_id":"6a69869de05f54a6a90cebc4","slug":"mother-of-three-marries-lover-in-presence-of-her-husband-in-chandauli-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में अनोखा विवाह: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, पूर्व पति की मौजूदगी में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में अनोखा विवाह: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, पूर्व पति की मौजूदगी में हुई शादी
Wed, 29 Jul 2026 10:22 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:22 AM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां पति की मौजूदगी में तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। इस दौरान महिला और पूर्व पति ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। उधर, प्रेमी संग विवाह का मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
महिला ने प्रेमी संग रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले का सकलडीहा तहसील परिसर मंगलवार को एक अनोखे विवाह का गवाह बना, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में विवाह कर लिया। इस दौरान महिला का पूर्व पति भी मौके पर मौजूद रहा। पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए तहसील परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे यह मामला दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
महिला सकलडीहा क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपने पहले पति से अलग होने के बाद अपने प्रेमी के साथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। विवाह के दौरान मौजूद लोगों की भीड़ के चलते तहसील परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसका पहला पति लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता था और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी कारण उसने उससे अलग होकर नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
वहीं, महिला के पूर्व पति ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसकी पत्नी का पिछले करीब दो वर्षों से दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध था। उसके अनुसार, इसी वजह से वह उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ विवाह करने चली गई।
दूसरी ओर, महिला के प्रेमी ने बताया कि दोनों की मुलाकात ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ा और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से विवाह करने का निर्णय लिया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन लोग इस विवाह और इससे जुड़े घटनाक्रम को लेकर चर्चा करते रहे।