फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lost mobile phones returned to 111 people.

Chandauli News: 111 लोगों को गायब हुए मोबाइल फोन लौटाए गए

Wed, 29 Jul 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Lost mobile phones returned to 111 people.
चंदौली। खोया हुआ मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद अक्सर लोग छोड़ देते हैं, लेकिन चंदौली पुलिस की स्वाॅट और सर्विलांस टीम ने 111 लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। मंगलवार को पुलिस लाइन के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी आकाश पटेल ने लगभग 35.20 लाख रुपये मूल्य के 111 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

एसपी आकाश पटेल ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मिले प्रार्थना पत्रों और सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर स्वाॅट और सर्विलांस टीम को मोबाइल फोन ट्रेस करने के निर्देश दिए गए थे। स्वाॅट प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव और सर्विलांस प्रभारी एसआई आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान को सफल बनाया। तकनीकी विश्लेषण और लगातार अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर की मौजूदगी में सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। एसपी ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 418 खोए या गुम हुए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1.21 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


इनसेट-
इन इलाकों से खोए फोन हुए बरामद
इस अभियान में सर्वाधिक 31 मोबाइल फोन सकलडीहा थाना क्षेत्र से बरामद किए गए। इसके अलावा मुगलसराय से 13, चंदौली से 12, बबुरी से 9, धीना से 8, चकिया व कंदवा तथा सैयदराजा से 7-7, शहाबगंज से 6, चकरघट्टा से 4, सर्विलांस सेल से 4, इलिया से 2 और नौगढ़ से एक मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट :
इस साल चार चरणों में लौटाए गए 418 मोबाइल
3 मार्च 2026 : 75 मोबाइल, कीमत करीब 16 लाख रुपये
20 अप्रैल 2026 : 121 मोबाइल, कीमत करीब 36.30 लाख रुपये
03 जून 2026 : 111 मोबाइल, कीमत करीब 33.30 लाख रुपये
28 जुलाई 2026 : 111 मोबाइल, कीमत करीब 35.20 लाख रुपये

सुरेंद्र राजपूत, सांसी

सुरेंद्र राजपूत, सांसी

सुरेंद्र राजपूत, सांसी

सुरेंद्र राजपूत, सांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed