{"_id":"6a69106d364805067f003dd5","slug":"dispute-between-prd-personnel-and-a-constable-at-chakarghatta-police-station-chandauli-news-c-189-1-svns1012-152169-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चकरघट्टा थाना में पीआरडी और सिपाही में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चकरघट्टा थाना में पीआरडी और सिपाही में विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। चकरघट्टा थाने में मंगलवार को पीआरडी जवान और सिपाही के बीच गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया। इस घटना से थाना परिसर में तनाव का माहौल हो गया।
थाने में तैनात पीआरडी जवान सुनील कुमार ने सीओ कार्यालय में तहरीर देकर बताया कि वह रोज की तरह ड्यूटी करने गए थे। मंगलवार को भी ड्यूटी पर पहुंचे, तभी सिपाही भूपेंद्र भारती ने देर से आने पर डांट-फटकार शुरू कर दी। सुनील ने सफाई दी कि वह सीओ ऑफिस नौगढ़ में फाइल ले जाने गए थे, इसके कारण थोड़ी देर हो गई। इस पर सिपाही ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं सिपाही भूपेंद्र भारती ने भी तहरीर देकर आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान ने ही अभद्रता की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है, केवल तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।