{"_id":"6a68e28fbc77a0f2c20ff196","slug":"fatehabad-team-wins-football-title-at-district-level-games-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158251-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिलास्तरीय खेलों में फतेहाबाद टीम ने जीता फुटबाल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिलास्तरीय खेलों में फतेहाबाद टीम ने जीता फुटबाल खिताब
Tue, 28 Jul 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बनावली में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। शिक्षा विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में फतेहाबाद की अंडर-17 फुटबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। ढिंगसरा में खेले गए फाइनल में फतेहाबाद ने रतिया को 4-1 से हराया। वहीं बनावली में आयोजित खो-खो, कबड्डी और वॉलीबाल मुकाबलों में भी विभिन्न टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को गांव बनावली और ढिंगसरा में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में जिलेभर से पहुंची टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ढिंगसरा में फुटबाल अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में फतेहाबाद की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और रतिया को 4-1 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इससे पहले सेमीफाइनल में फतेहाबाद ने भूना को 3-1 से हराया था जबकि रतिया ने पेनल्टी शूटआउट में भट्टूकलां को 7-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। बनावली में हुए खो-खो अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में टोहाना ने भट्टूकलां को चार अंकों से हराकर पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में भट्टूकलां की टीम ने टोहाना को पांच अंकों से हराकर विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन
कबड्डी अंडर-19 वर्ग में भूना ने भट्टूकलां को 25-18 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग के रोमांचक मुकाबले में भट्टूकलां ने भूना को 18-16 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबाल अंडर-19 वर्ग में केवल दो टीमों की भागीदारी के चलते ट्रायल के आधार पर जिला फतेहाबाद की टीम का चयन किया गया। अंडर-17 वर्ग में भट्टूकलां ने पहला और फतेहाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, गांव बनावली के सरपंच बलजीत सिंह, सह जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) अनूप कुमार, डॉ. गौरी शंकर, अमित नेहरा, बलबीर, कुलदीप काजला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनावली के प्राचार्य कुलबीर बैनीवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।