फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Steps of dreams raced at the Nangal athletics competition

Fatehabad News: नंगल एथलेटिक्स स्पर्धा में दौड़े सपनों के कदम

Tue, 28 Jul 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Steps of dreams raced at the Nangal athletics competition
हरियाणा स्टेट यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप कीवॉक रेस में भाग लेते खिलाड़ी,स्त्रोत आयोजक
रतिया। गांव नंगल में आयोजित अंडर-18 जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के साथ हरियाणा स्टेट यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम के चयन ट्रायल भी संपन्न हुए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नंगल और शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट नंगल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 8 और 9 अगस्त को राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, सोनीपत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक जरनैल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सरपंच प्रतिनिधि बलदेव सिंह सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ग्रामीणों और खिलाड़ियों की मांग पर विधायक ने खेल मैदान में शेड निर्माण करवाने की घोषणा भी की। इसके साथ ही आयोजकों से आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स फतेहाबाद के सचिव बलवान पारता ने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इस अवसर पर सुखविंद्र सिंह, मास्टर तारा सिंह, कोच हरदीप बोला रतिया, मुकेश भरपूर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
------------
प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर (लड़कियां): मुस्कान (प्रथम), मनीषा (द्वितीय)
100 मीटर (लड़के): नोनू (प्रथम), योगेश (द्वितीय)
200 मीटर (लड़कियां): निकिता (प्रथम), मुस्कान (द्वितीय)
200 मीटर (लड़के): योगेश (प्रथम), नोनू (द्वितीय)
400 मीटर (लड़कियां): निकिता (प्रथम), प्रियंका (द्वितीय)
400 मीटर (लड़के): मोहित (प्रथम), अजय (द्वितीय)
लंबी कूद : निकिता (लड़कियां - प्रथम), वंश (लड़के - प्रथम)
गोला फेंक : हेमा (लड़कियां - प्रथम), वंश (लड़के - प्रथम)
चक्का फेंक : जसविंद्र (लड़कियां - प्रथम), आर्यन यादव (लड़कों में प्रथम)
रेस वॉक : दिलीप (5 किमी लड़कों में प्रथम), प्रीत (3 किमी लड़कियों में प्रथम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed