{"_id":"6a68e2629e6a182434062ac8","slug":"a-sub-inspector-from-bhattu-kalan-one-of-the-countrys-top-three-police-stations-was-caught-accepting-a-bribe-of-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158203-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: देश के टॉप थ्री थानों में शामिल भट्टूकलां का सब इंस्पेक्टर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: देश के टॉप थ्री थानों में शामिल भट्टूकलां का सब इंस्पेक्टर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
Tue, 28 Jul 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया आरोपी पुलिसकर्मी संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। देश के टॉप थ्री थानों में शामिल रहा भट्टूकलां थाना पर एक बार फिर से दाग लग गया है। भट्टूकलां थाने में तैनात एसआई रामपाल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की फतेहाबाद यूनिट ने मंगलवार दोपहर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी को कोर्ट परिसर के बाहर से उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक रेहड़ी पर वेज बिरयानी खा रहा था।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीबी की टीम ने इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि गांव दहमान निवासी सुरेश कुमार ने शिकायत दी कि उसके चाचा के बेटे का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो चुका है और कोर्ट में गवाही चल रही थी।
मामले के जांच अधिकारी रामपाल कोर्ट में पक्ष में गवाही देने के लिए 30 हजार रुपये मांग रहे थे। इस पर उनके बीच 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपी रामपाल ने मंगलवार को रिश्वत लेने के लिए कोर्ट के बाहर बुलाया। शिकायतकर्ता ने जब 20 हजार रुपये दिए तो एसीबी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कोर्ट के बाहर बैठकर खा रहा था वेज बिरयानी
एसीबी की टीम ने आरोपी को कोर्ट के बाहर से रंगेहाथों पकड़ा है। आरोपी रामपाल ने कोर्ट के बाहर लगे ठेले पर खाने के लिए वेज बिरयानी बनवाई हुई थी। टीम ने उसे जब रिश्वत लेते पकड़ा तो उस समय वह वही बिरयानी खा रहा था।
-
कोर्ट में नहीं पहुंच रहा था गवाही देने
एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि एक मामले में कोर्ट में गवाही पहले 20 को थी लेकिन आरोपी नहीं पहुंचा। इसके बाद सोमवार को भी आरोपी गवाही देने के लिए नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ता ने जब संपर्क किया तो उसने कहा कि 30 हजार रुपये पहले रिश्वत देनी पड़ेगी।
-
टॉप थ्री थाने को एक माह में दूसरी बार लगा दाग
भट्टूकलां थाना वर्ष 2021 में देश के टॉप थ्री थानों में शामिल हुआ था। गृहमंत्री अमित शाह ने तत्कालीन थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ को सम्मानित भी किया था लेकिन अब एक माह के अंदर दूसरी बार थाने पर रिश्वत का दाग लगा है। पिछले माह 23 जून को एसीबी की टीम ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते थाने में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर तलविंद्र कौर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसके साथ बिचौलिए की भूमिका निभा रही कस्तूरी देवी नाम की महिला को भी पकड़ा गया था। उस समय एसपी निकिता खट्टर ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए थे। कई पुलिसकर्मियों को दूसरे थानों में लगाया गया। एसआई रामपाल को भी करीब एक महीने पहले ही भूना थाने से बदलकर भट्टू थाने में लगाया गया था। अब इसी एसआई रामपाल को एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा है।