फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan JET Result 2026 Released: Download Scorecard and Merit Rank Online

Rajasthan JET Result 2026: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, फटाफट डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Wed, 29 Jul 2026 05:30 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 29 Jul 2026 05:30 PM IST
सार

Rajasthan JET Result 2026 OUT: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से परिणाम देख सकते हैं और आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan JET Result 2026 Released: Download Scorecard and Merit Rank Online
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Rajasthan JET Result 2026: स्वामी केश्वनंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) 2026, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने कुल प्राप्तांक, राज्य स्तरीय मेरिट रैंक और अन्य विवरण भी ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 जून को किया गया था। पहले यह परीक्षा 21 जून को होनी थी, लेकिन Re-NEET UG परीक्षा के कारण इसकी तिथि बदल दी गई थी। परीक्षा के बाद 1 जुलाई को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, जबकि अंतिम उत्तर कुंजी 21 जुलाई को प्रकाशित की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
स्तर उपलब्ध प्रोग्राम्स
यूजी (UG) प्रोग्राम्स बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, बी.एससी. (ऑनर्स) बागवानी, बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी, बी.एससी. (ऑनर्स) खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान, बी.एससी. (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान, बी.एफ.एससी. (मत्स्य विज्ञान), बी.टेक. (डेयरी प्रौद्योगिकी), बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी)
पीजी (PG) प्रोग्राम्स एम.एससी. कृषि, एम.एससी. बागवानी, एम.एससी. वानिकी, एम.एससी. सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान
पीएचडी (PhD) प्रोग्राम्स पीएच.डी. कृषि, पीएच.डी. बागवानी, पीएच.डी. गृह विज्ञान/सामुदायिक विज्ञान

राजस्थान JET रिजल्ट के बाद क्या होगा?

राजस्थान JET, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

राजस्थान JET 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, श्रेणी, कुल प्राप्त अंक, मेरिट रैंक और योग्यता स्थिति जैसी अहम जानकारियां दी गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में यही स्कोरकार्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तारीख
आवेदन विंडो 18 अप्रैल - 17 मई, 2026
आवेदन पत्र सुधार 23 मई - 25 मई, 2026
प्रवेश पत्र जारी 22 जून, 2026
परीक्षा तिथि 27 जून, 2026
अनंतिम उत्तर कुंजी 1 जुलाई, 2026
अंतिम उत्तर कुंजी 21 जुलाई, 2026
परिणाम घोषणा 29 जुलाई, 2026

Rajasthan JET Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com पर जाएं।
  • होम पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद Sign In बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब आप अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed