फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU NCWEB First Cut Off 2026 Released: BA, BCom Admission Begins, Check College-Wise Cut Off List

DU NCWEB Admission: एनसीवेब में 50 से 85 फीसदी पर बीकॉम में दाखिला, किस कॉलेज मेरिट गई सबसे अधिक? यहां जानें

Tue, 28 Jul 2026 06:14 PM IST
Akash Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 06:14 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के एनसीवेब ने 2026-27 सत्र के लिए बीए और बीकॉम की पहली कटऑफ जारी कर दी है। बीकॉम में हंसराज और मिरांडा हाउस की कटऑफ 85% रही। छात्राएं 28 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश ले सकती हैं, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त शाम 5 बजे है।
 

विज्ञापन
DU NCWEB First Cut Off 2026 Released: BA, BCom Admission Begins, Check College-Wise Cut Off List
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DU NCWEB First Cut Off 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2026-27 के लिए बीए और बीकॉम प्रोग्राम की पहली कटऑफ जारी कर दी है। इस बार प्रतिष्ठित कॉलेज सेंटरों पर कटऑफ में औसतन एक से दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अन्य केंद्रों पर पिछले वर्ष के समान स्तर बना हुआ है।

विज्ञापन

किस कॉलेज की मेरिट सही सबसे अधिक

बीकॉम प्रोग्राम के लिए हंसराज कॉलेज और मिरांडा हाउस ने सामान्य वर्ग के लिए सर्वाधिक 85 प्रतिशत कटऑफ जारी की है। बीए में इतिहास और राजनीति विज्ञान संयोजन के लिए इन्हीं दोनों संस्थानों ने 80 प्रतिशत कटऑफ निर्धारित की है। 

अन्य प्रमुख केंद्रों में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीकॉम के लिए 75 प्रतिशत, केशव महाविद्यालय में 66 प्रतिशत और एसपीएम कॉलेज में 60 प्रतिशत कटऑफ है। अदिति, भगिनी व आर्यभट्ट कॉलेज सेंटरों पर 50 प्रतिशत पर प्रवेश संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

15,210 सीटों के लिए 21,000 से अधिक आवेदन

पीडब्ल्यूडी, एससी और एसटी वर्गों के लिए कुछ केंद्रों पर बीए के संयोजनों में 41-45 प्रतिशत अंकों पर भी दाखिला हो सकेगा। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि कुल 15,210 सीटों के लिए 21,000 से अधिक आवेदन आए हैं। 

छात्राएं 28 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन दाखिला ले सकती हैं और फीस का भुगतान एक अगस्त शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। ध्यान रहे, एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले के लिए दिल्ली का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed