DU NCWEB Admission: एनसीवेब में 50 से 85 फीसदी पर बीकॉम में दाखिला, किस कॉलेज मेरिट गई सबसे अधिक? यहां जानें
दिल्ली विश्वविद्यालय के एनसीवेब ने 2026-27 सत्र के लिए बीए और बीकॉम की पहली कटऑफ जारी कर दी है। बीकॉम में हंसराज और मिरांडा हाउस की कटऑफ 85% रही। छात्राएं 28 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश ले सकती हैं, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त शाम 5 बजे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU NCWEB First Cut Off 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2026-27 के लिए बीए और बीकॉम प्रोग्राम की पहली कटऑफ जारी कर दी है। इस बार प्रतिष्ठित कॉलेज सेंटरों पर कटऑफ में औसतन एक से दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अन्य केंद्रों पर पिछले वर्ष के समान स्तर बना हुआ है।
किस कॉलेज की मेरिट सही सबसे अधिक
बीकॉम प्रोग्राम के लिए हंसराज कॉलेज और मिरांडा हाउस ने सामान्य वर्ग के लिए सर्वाधिक 85 प्रतिशत कटऑफ जारी की है। बीए में इतिहास और राजनीति विज्ञान संयोजन के लिए इन्हीं दोनों संस्थानों ने 80 प्रतिशत कटऑफ निर्धारित की है।
अन्य प्रमुख केंद्रों में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीकॉम के लिए 75 प्रतिशत, केशव महाविद्यालय में 66 प्रतिशत और एसपीएम कॉलेज में 60 प्रतिशत कटऑफ है। अदिति, भगिनी व आर्यभट्ट कॉलेज सेंटरों पर 50 प्रतिशत पर प्रवेश संभव होगा।
15,210 सीटों के लिए 21,000 से अधिक आवेदन
पीडब्ल्यूडी, एससी और एसटी वर्गों के लिए कुछ केंद्रों पर बीए के संयोजनों में 41-45 प्रतिशत अंकों पर भी दाखिला हो सकेगा। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि कुल 15,210 सीटों के लिए 21,000 से अधिक आवेदन आए हैं।छात्राएं 28 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन दाखिला ले सकती हैं और फीस का भुगतान एक अगस्त शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। ध्यान रहे, एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले के लिए दिल्ली का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।