फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   New session at DU begins today; orientation starts in colleges; administration alert to prevent ragging

DU New Session: डीयू में नए सत्र का आगाज आज से, कॉलेजों में ओरिएंटेशन शुरू, रैगिंग रोकने को प्रशासन अलर्ट

Tue, 28 Jul 2026 02:39 PM IST
Akash Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

DU New Session: डीयू में आज नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हुई। अधिकांश कॉलेजों में 28 जुलाई से ओरिएंटेशन शुरू होंगे, वहीं कुछ में सोमवार को ही यह आयोजन हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रैगिंग पर रोक के लिए भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
 

विज्ञापन
New session at DU begins today; orientation starts in colleges; administration alert to prevent ragging
दिल्ली विश्वविद्यालय (फाइल) - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU New Session: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 मंगलवार से शुरू हो रहा है। नए विद्यार्थियों के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए कॉलेजों ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम तैयार किए हैं। अधिकांश कॉलेजों में 28 जुलाई से ओरिएंटेशन शुरू होंगे, वहीं कुछ में सोमवार को ही यह आयोजन हो गए। नए सत्र के साथ विश्वविद्यालय परिसर विद्यार्थियों की आवाजाही से गुलजार हो जाएगा।

विज्ञापन


रैगिंग की किसी भी घटना पर रोक के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उत्तर और दक्षिण परिसर में 28 जुलाई से सात अगस्त तक संयुक्त कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे। प्राक्टर कार्यालय की टीम कॉलेजों का दौरा करेगी, जबकि पुलिस की वामिका वैन कैंपस में तैनात रहेगी। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती बरती जाएगी।

विज्ञापन

रैगिंग में दोषी पाए गए तो क्या होगा?

रैगिंग में दोषी पाए जाने पर प्रवेश रद्द करने, निलंबन, निष्कासन, परीक्षा परिणाम रोकने और डिग्री रद्द करने तक की कार्रवाई हो सकती है। शिकायत कॉलेज के शिकायत बॉक्स, यूजीसी हेल्पलाइन, कंट्रोल रूम, ई-मेल, पुलिस हेल्पलाइन 112 या एंटी-रैगिंग हिम्मत एप के जरिये की जा सकती है।

डीयू में रैगिंग की शिकायत कहां करें?

  • यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर: 1800-1805522
  • संयुक्त कंट्रोल रूम साउथ कैंपस नंबर: 011-24119832
  • संयुक्त कंट्रोल रूम नॉर्थ कैंपस नंबर: 011-23818614
विज्ञापन

कॉलेजों में हुए ओरिएंटेशन

हंसराज कॉलेज और कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में सोमवार को नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। हंसराज कॉलेज में हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। अब यहां नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेजों में इस दौरान छात्रों को अपने जूनियर, शिक्षकों से परिचित होने का अवसर भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed