फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: Mistakes Students Must Avoid on Exam Day, Check guidelines

CBSE Board: 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा आज, ये छह गलतियां भूलकर भी न करें छात्र, पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश

Tue, 28 Jul 2026 06:00 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 06:00 AM IST
सार

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा आज 28 जुलाई 2026 को होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को घर से निकलने से पहले एडमिट कार्ड साथ रख लेना चाहिए और जरूरी निर्देश पढ़ लेने चाहिए।
 

विज्ञापन
CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: Mistakes Students Must Avoid on Exam Day, Check guidelines
CBSE Class 12 Supplementary Exam - फोटो : AI Generated

विस्तार

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन आज देशभर के परीक्षा केंद्रों पर होगा। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है, जो नियमित बोर्ड परीक्षा में किसी एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो सके थे और अब उन्हें पास होने का एक और मौका मिल रहा है। इस साल करीब 1.63 लाख छात्र सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद कंपार्टमेंट श्रेणी में आए थे। नियमित बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र देर से पहुंचने की गलती न करें

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन समय से पहले घर से निकलें। अंतिम समय में परीक्षा केंद्र पहुंचने की कोशिश करने से तनाव बढ़ सकता है और प्रवेश में भी परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड साथ ले जाना न भूलें

बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड तैयार रखें और उस पर दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें

एडमिट कार्ड में केवल परीक्षा की तारीख और समय ही नहीं, बल्कि कई जरूरी निर्देश भी दिए होते हैं। इन निर्देशों को नजरअंदाज करने से परीक्षा के दिन अनावश्यक परेशानी हो सकती है।

समय का सही प्रबंधन करें

किसी एक सवाल पर जरूरत से ज्यादा समय न लगाएं। प्रत्येक सेक्शन के लिए समय तय करें और अंत में उत्तरों की दोबारा जांच करने के लिए कुछ समय जरूर बचाएं।

प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें

उत्तर लिखने से पहले पूरे प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें। इससे प्रश्नों की भाषा, शब्द सीमा और विशेष निर्देश समझने में आसानी होगी और छोटी-छोटी गलतियों से बचा जा सकेगा।

कठिन प्रश्न देखकर घबराएं नहीं

अगर प्रश्नपत्र का कोई हिस्सा कठिन लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है। पहले उन सवालों को हल करें जिनके उत्तर अच्छी तरह आते हैं। एक कठिन प्रश्न या सेक्शन को पूरे पेपर पर हावी न होने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed