IIT Ropar की नई पहल: खेती के लिए तैयार हो रहा AI प्लेटफॉर्म, किसानों को इससे क्या फायदा होगा? जानें पूरा विवरण
IIT Ropar: आईआईटी रोपड़ ने कृषि क्षेत्र के लिए ANNAM.AI नाम से एआई आधारित प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसका उद्देश्य किसानों, शोधकर्ताओं और अन्य हितधारकों को डाटा आधारित निर्णय लेने में मदद करना है। यह कृषि के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Ropar: देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग अब कृषि क्षेत्र तक तेजी से पहुंच रहा है। इसी दिशा में आईआईटी रोपड़ ने ANNAM.AI नाम से एक नई पहल शुरू की है। यह संस्थान में स्थापित कृषि के लिए एआई उत्कृष्टता केंद्र (AI for Agriculture Centre of Excellence) है, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र के लिए स्वदेशी एआई आधारित समाधान विकसित करना है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों, शोधकर्ताओं और अन्य कृषि क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को डाटा और डिजिटल तकनीक के आधार पर बेहतर फैसले लेने में मदद मिलेगी।
क्या है ANNAM.AI?
ANNAM.AI को कृषि क्षेत्र के लिए एक साझा एआई और डाटा प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मकसद खेती से जुड़े विभिन्न संस्थानों, स्टार्टअप, उद्योग और सरकारी एजेंसियों को एक ही डिजिटल ढांचे से जोड़ना है, ताकि सभी मिलकर कृषि के लिए नए तकनीकी समाधान तैयार कर सकें। यह पहल कृषि क्षेत्र को अधिक आधुनिक, डाटा आधारित और तकनीक-संचालित बनाने की दिशा में काम करेगी।
UPI की तरह कृषि के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म
ANNAM.AI को कृषि क्षेत्र के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के रूप में भी देखा जा रहा है। जिस तरह यूपीआई ने डिजिटल भुगतान के लिए एक साझा और खुला प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया, उसी तरह ANNAM.AI कृषि क्षेत्र के लिए साझा एआई और डाटा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इससे अलग-अलग संस्थान और स्टार्टअप एक ही प्लेटफॉर्म का उपयोग करके किसानों के लिए नई सेवाएं विकसित कर सकेंगे।
किसानों को होगा क्या फायदा?
इस पहल के तहत एआई आधारित वेदर स्टेशन (Micro Climate Intelligent Infrastructure) विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हाइपरलोकल मौसम पूर्वानुमान और माइक्रो-क्लाइमेट मॉनिटरिंग के जरिए किसानों को अधिक सटीक मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है। इससे मौसम के अनुसार खेती की योजना बनाना आसान हो सकता है।
एआई देगा कृषि संबंधी सलाह
ANNAM.AI के अंतर्गत ANNAM Chat Engine (ACE) भी विकसित किया जा रहा है। यह एआई आधारित संवाद प्रणाली किसानों तक सही समय पर कृषि संबंधी जानकारी, विशेषज्ञ सलाह और आवश्यक मार्गदर्शन पहुंचाने में मदद करेगी। इसका उद्देश्य विश्वसनीय और समय पर कृषि सलाह को अधिक लोगों तक पहुंचाना है।