फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   MPPSC Allows Candidates to View State Service Mains Answer Sheets from 2019 to 2024

MPPSC का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की कॉपियां दिखाएगा आयोग, कैसे करना होगा आवेदन?

Tue, 28 Jul 2026 10:52 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

MPPSC: एमपीपीएससी ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 2019 से 2024 तक की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाएं अभ्यर्थियों को दिखाने का फैसला किया है। शुरुआत 2019 परीक्षा से नवंबर में होगी। आवेदन ऑनलाइन करना होगा और निरीक्षण तय समय पर कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
MPPSC Allows Candidates to View State Service Mains Answer Sheets from 2019 to 2024
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mppsc.mp.gov.in.)

विस्तार

MPPSC: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने फैसला किया है कि वर्ष 2019 से 2024 के बीच आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब अपनी वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) उत्तर पुस्तिकाएं देखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

कब शुरू होगी प्रक्रिया?

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, सबसे पहले वर्ष 2019 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण की प्रक्रिया नवंबर 2026 से शुरू की जाएगी।

इसके बाद 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं चरणबद्ध तरीके से अभ्यर्थियों को दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन देख सकेगा उत्तर पुस्तिका?

यह सुविधा उन उम्मीदवारों को मिलेगी, जिन्होंने वर्ष 2019 से 2024 के बीच आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिखित भाग में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

उत्तर पुस्तिका देखने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद आयोग निर्धारित कार्यक्रम और समय स्लॉट के अनुसार उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से अपनी उत्तर पुस्तिका देखने की अनुमति देगा।

अलग से जारी होंगे दिशा-निर्देश

एमपीपीएससी ने बताया है कि उत्तर पुस्तिका निरीक्षण से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, कार्यक्रम और अन्य आवश्यक जानकारी अलग से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed