CBSE: 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा आज से शुरू, छात्र अच्छे से समझ लें सभी जरूरी गाइडलाइंस
CBSE 12th Supplementary Practical Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा आज, 29 जुलाई से शुरू हो रही है और 4 अगस्त तक चलेगी। RP और RB श्रेणी के छात्रों के लिए अलग-अलग नियम लागू हैं। परीक्षा से पहले छात्र अपना केंद्र, समय और बोर्ड की सभी जरूरी गाइडलाइंस जरूर समझ लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Class 12 Supplementary Practical Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा आज (29 जुलाई) से शुरू हो रही है। यह परीक्षाएं 4 अगस्त 2026 तक आयोजित होंगी। बोर्ड ने परीक्षा से पहले छात्रों, स्कूलों और परीक्षा केंद्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यदि आप सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इन नियमों को पहले अच्छी तरह समझ लें।
किन छात्रों को देना होगा प्रैक्टिकल एग्जाम?
सीबीएसई के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा केवल इन दो श्रेणियों के छात्रों के लिए अनिवार्य है-
- Repeat Practical (RP) श्रेणी के छात्र
- Repeat Theory and Practical Both (RB) श्रेणी के छात्र
RP और RB छात्रों के लिए अलग-अलग नियम
| श्रेणी | क्या परीक्षा देनी होगी? |
|---|---|
| RP (Repeat Practical) | केवल प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। थ्योरी के पुराने अंक मान्य रहेंगे। |
| RB (Repeat Theory and Practical Both) | थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाएं देनी होंगी। |
परीक्षा कहां होगी?
- रेगुलर छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके अपने स्कूल में होगी।
- प्राइवेट छात्रों की परीक्षा उसी केंद्र पर होगी, जहां उनकी थ्योरी परीक्षा निर्धारित की गई है।
- यदि किसी केंद्र पर संबंधित विषय की प्रैक्टिकल सुविधा नहीं होगी, तो संबंधित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय पास के स्कूल या परीक्षा केंद्र में व्यवस्था करेगा।
अंक अपलोड करने को लेकर बोर्ड का निर्देश
सीबीएसई ने कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं का ही उपयोग किया जाएगा। परीक्षा खत्म होने के बाद उसी दिन छात्रों के अंक सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार अंक अपलोड होने के बाद उनमें किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्कूलों और क्षेत्रीय कार्यालयों की क्या जिम्मेदारी है?
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे पात्र छात्रों की सूची तैयार करें, जरूरत पड़ने पर क्षेत्रीय कार्यालय से बाहरी परीक्षक की व्यवस्था कराएं और छात्रों को परीक्षा की तारीख व समय की जानकारी पहले से दें।
वहीं, क्षेत्रीय कार्यालयों को परीक्षा केंद्रवार और विषयवार सूची तैयार करने, बाहरी परीक्षकों की समय पर नियुक्ति करने तथा प्रैक्टिकल परीक्षा और अंक अपलोड की प्रक्रिया समय पर पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।