{"_id":"6a6ad9155556be58100d6830","slug":"cjps-saurav-das-jokes-after-kanganas-post-says-his-friends-say-i-look-like-young-hrithik-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: कंगना रनौत और सौरव दास के विवाद में ऋतिक रोशन की हुई एंट्री! जानें क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: कंगना रनौत और सौरव दास के विवाद में ऋतिक रोशन की हुई एंट्री! जानें क्या है पूरा मामला?
Thu, 30 Jul 2026 10:24 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:24 AM IST
सार
Kangana Ranaut And Sourav Das: भाजपा सांसद कंगना रनौत और सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच अभी भी जुबानी जंग जारी है। कंगना की तरफ से आलोचना किए जाने के बाद दास ने कहा है कि वह बातचीत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक बात कही है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बेकार और बेरोजगार कहने पर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
सौरव दास ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
दास ने मजाक में कहा कि हो सकता है कंगना ने उन्हें इसलिए निशाना बनाया हो क्योंकि वे 'थोड़े-बहुत युवा ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं'। यह टिप्पणी दोनों के बीच चल रही जुबानी जंग के दौरान आई है। पिछले कुछ दिनों में कंगना की बार-बार की गई निजी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर, दास ने कहा कि उन्हें हैरानी हुई कि वे इस एक्ट्रेस-राजनेता की आलोचना के केंद्र में आ गए।

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास
- फोटो : आईएएनएस
क्या ऋतिक जैसे लगते हैं सौरव दास
उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मेरे दोस्त मुझे मैसेज करके पूछ रहे थे, 'वह अब तुम्हारी जान की दुश्मन क्यों बनी हुई है?' उनमें से एक ने कहा कि मैं थोड़ा-बहुत युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं। क्या यह सच है? यह सब होने के बाद मेरे दोस्तों ने मुझे यही बताया। मुझे सुखद आश्चर्य हुआ। वह मुझ जैसे व्यक्ति पर हमला क्यों करना चाहेंगी?'
यह गौरतलब है कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन कथित तौर पर रिश्ते में थे। ऋतिक रोशन ने इस रिश्ते का हमेशा खंडन किया है।
कोई निजी दुश्मनी नहीं
दास ने आगे कहा कि असहमति को निजी हमलों के बजाय बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। दिन में पहले पोस्ट की गई अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'कंगना रनौत के खिलाफ मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। वही हैं जो जेन जी और अब मेरे खिलाफ निजी टिप्पणियां कर रही हैं।'

सौरव दास
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करने के लिए तैयार हैं दास
दास ने कहा कि अगर कंगना चाहें तो वे उनसे बात करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'अगर कंगना मुझसे बात करना चाहती हैं, तो वह फोन कर सकती हैं। मुझे उनसे बात करने में खुशी होगी।' उन्होंने फिर से कहा कि एक्ट्रेस के प्रति उनके मन में कोई निजी दुश्मनी नहीं है।
बुरा नहीं माने दास
कंगना के उन्हें बेकार और बेरोजगार कहने पर दास ने कहा कि उन्होंने इन बातों को निजी तौर पर नहीं लिया।
उन्होंने कहा, 'किसी को बुरा क्यों लगना चाहिए? वह देश की आने वाली पीढ़ी को नुकसान पहुंचा रही हैं। मेरे मन में उनके प्रति कोई बुरी भावना नहीं है। उन्होंने मुझे बेकार और बेरोजगार कहा। मैं काम करता हूं, ऐसे ही थोड़ी काम चलता है। उन्हें गूगल से भी गलत जानकारी मिल रही है।'

कंगना रनौत का बयान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने की दास की आलोचना
दरअसल दास द्वारा जेन जी और सीजेपी के नेतृत्व में नीट विरोध प्रदर्शनों पर कंगना रनौत ने टिप्पणी की थी। इसके बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने उनकी आलोचना की।
राखी और सोनू ने दी प्रतिक्रिया
इस विवाद पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दूसरे लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। राखी सावंत और सोनू सूद ने भी कंगना की बातों की आलोचना की।