फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayana Trailer: 'रामायण' के ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे सनी देओल, एक्टर ने खुद बताया था कारण; यहां जानें

Thu, 30 Jul 2026 09:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 30 Jul 2026 09:29 AM IST
सार

Ramayana Trailer: 'रामायण' का ट्रेलर देख कर फैंस खुश हैं। वह इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मगर ट्रेलर में हनुमान की झलक ना दिखाए जाने से नेटिजंस निराश हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ट्रेलर में हनुमान की झलक क्यों नहीं दिखी है?

विज्ञापन
Users like Ramayana trailer Sunny Deol Fans ask where is Hanuman
रामायण - फोटो : अमर उजाला
नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। फैंस फिल्म के बड़े पैमाने, शानदार विजुअल्स और रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इतनी तारीफों के बीच फैंस एक सवाल पूछ रहे हैं, 'हनुमान कहां हैं'? आइए हम आपको बता रहें हैं कि 'रामायण' के ट्रेलर में हनुमान के रूप में सनी देओल क्यों नहीं नजर आए हैं?
Users like Ramayana trailer Sunny Deol Fans ask where is Hanuman
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
'रामायण' के ट्रेलर ने फैंस का दिल जीता
चार मिनट के ट्रेलर में पौराणिक महाकाव्य की एक बड़ी झलक दिखाई गई है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। शानदार नजारों, बड़े युद्ध के दृश्यों और बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर इस ट्रेलर ने फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी उत्साह पैदा कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer Reaction: हनुमान जी कहां हैं?, 'रामायण' का ट्रेलर देख यूजर्स ने पूछा सवाल, बोले - असली सिनेमा
Users like Ramayana trailer Sunny Deol Fans ask where is Hanuman
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana
'रामायण' के ट्रेलर से यूजर्स क्यों निराश?
जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब दर्शक 'रामायण' के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक हनुमान को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी को लेकर एक फैन ने पूछा, 'कास्टिंग एकदम सही है। विजुअल्स का लेवल बहुत ऊंचा है। लेकिन हनुमान कहां हैं?' एक और ने कहा, 'वीएफएक्स तो जबरदस्त थे। लेकिन ट्रेलर थोड़ा जल्दबाजी में बना लगा। सिर्फ 4 मिनट में बहुत कुछ हो रहा था। लेकिन फिर भी हनुमान नहीं दिखे।' एक और व्यक्ति ने फिल्म के कई किरदारों की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा, 'हनुमान जी को भी दिखा देते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Users like Ramayana trailer Sunny Deol Fans ask where is Hanuman
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @worldoframayana
ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे हनुमान?
आपको बता दें कि फिल्म में हनुमान का किरदार निभाने के लिए सनी देओल को कास्ट किया गया है। बीते दिनों दिल्ली में हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान खुद सनी देओल ने बताया था कि उन्होंने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। उनका किरदार फिल्म के दूसरे भाग में ज्यादा अहम होगा। इसलिए 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर में हनुमान के रूप में सनी देओल की झलक नहीं दिखाई गई है।
 
विज्ञापन
Users like Ramayana trailer Sunny Deol Fans ask where is Hanuman
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
कौन है निर्देशक?
आपको बता दें कि 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसका संगीत हांस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म का वीएफएक्स ऑस्कर विजेता मशहूर स्टूडियो DNEG (डिनेग) ने तैयार किया है। इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed