फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider Man Brand New Day Movie X Review And Fans Reactions Praise Tom Holland

Spider-Man X Review: टॉम हॉलैंड का चला जादू; ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ पर यूजर्स बोले- बेहतरीन फिल्म

Thu, 30 Jul 2026 09:46 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 30 Jul 2026 09:46 AM IST
सार

Spider Man Brand New Day X Review: लंबे इंतजार के बाद हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर कैसे रिएक्शन दिए हैं। यहां जानिए।

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Movie X Review And Fans Reactions Praise Tom Holland
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

मार्वल स्टूडियो की 'स्पाइडर मैन' फ्रैंचाइजी की फिल्मों की दुनिया भर में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। आज सिनेमाघरों में ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' रिलीज हुई। अब सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जानिए, फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' फैंस को कैसी लगी। 

विज्ञापन


दर्शकों-आलोचकों को फिल्म लगी बेहतरीन 
एक फैन ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म देखने के बाद कमेंट लिखा, ‘कई आलोचकों का कहना है कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे', 'स्पाइडर-मैन 2' के बाद आई सबसे बेहतरीन स्पाइडर-मैन फिल्म है।’ इसी तरह एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘यह फिल्म मेरी पसंदीदा स्पाइडर-मैन फिल्म है। यह सच में जबरदस्त है। यह बहुत शानदार दिखती है। इसकी कहानी बहुत बढ़िया है। सभी की परफॉर्मेंस बेहतरीन है। मैं पूरी फिल्म के दौरान मुस्कुराता रहा। यहां तक कि मेरी आंखों में आंसू
विज्ञापन

भी आ गए। मैं हैरान हूं कि यह कितनी अच्छी है।’ 
एक फैन ने रिएक्शन देते हुए लिखा, 'मुझे इस फिल्म का हर पल बहुत पसंद आया। एक बेहतरीन और मैच्योर कैरेक्टर स्टडी, जिसे बहुत ही रोमांचक तरीके से शूट किया गया है। कई चीजों को बैलेंस करने के बावजूद इसका फिनाले बहुत ही संतोषजनक रहा और इसने मुझे रुला दिया। यह अब तक की सबसे बेहतरीन और असली स्पाइडर-मैन फिल्म है। मैं अभी बहुत खुश हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Spider Man Brand New Day Movie X Review And Fans Reactions Praise Tom Holland
फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म फैंस के लिए ट्रिब्यूट है 
कुछ यूजर्स ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ को फैंस के लिए ट्रिब्यूट बताया। एक यूजर ने लिखा, ‘फैंस के लिए एक असली ट्रिब्यूट जैसा लगा। मुझे ऐसा लगा कि मैंने इसे किसी तरह पहले ही देख लिया है। जैसे यह कई साल से मेरे दिमाग में घूम रही हो।’ 
वहीं एक फैन ने लिखा, ‘अभी-अभी फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' देखी। यह एकदम परफेक्ट नहीं है, थोड़ी ज्यादा लंबी है। लेकिन फिल्म में सभी कहानियां जिस तरह से एक साथ जुड़ती हैं, वह बहुत ही शानदार है। कई बार मेरी आंखों में आंसू आ गए। विज़ुअली यह मार्वल की सबसे अच्छी स्पाइडर-मैन फिल्म है और सबसे ज्यादा इमोशनल भी।’
फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया के अभिनय की भी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के विचुएल, एक्शन की भी जमकर तारीफ सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं। 







क्या  है फिल्म की कहानी? 
फिल्म में पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) पूरी तरह अकेला पड़ चुका है। डॉक्टर स्ट्रेंज के स्पेल के बाद पूरी दुनिया उसे भूल चुकी है। एमजे और नेड भी अब उसे नहीं पहचानते हैं। पीटर न्यूयॉर्क के एक छोटे से अपार्टमेंट में अकेले रहता है और अपनी पूरी जिंदगी स्पाइडर-मैन बनकर लोगों की मदद करने में लगा देता है। अपने करीबियों को सुरक्षित रखने के लिए वह खुद उनसे दूरी बनाए रखता है। इसी बीच न्यूयॉर्क पर एक नया खतरा मंडराने लगता है। यह फिल्म सिर्फ सुपरहीरो की लड़ाई नहीं दिखाती बल्कि यह भी दिखाती है कि पीटर अब एक जिम्मेदार और आत्मनिर्भर इंसान बनने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed