{"_id":"6a69622c5eac36c9130c72e3","slug":"jana-nayagan-the-odyssey-and-dhamaal-4-box-office-collection-on-tuesday-2026-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का रहा जलवा, जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' की कमाई","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Box Office: छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का रहा जलवा, जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:45 AM IST
सार
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन भी 'जन नायकन' ने जलवा दिखाया है। वहीं ‘द ओडिसी’ और 'धमाल 4' के कलेक्शन में बीते दिन के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। 'जन नायकन' ने छठे दिन भी अच्छी कमाई की है। ‘द ओडिसी’ की कमाई अब घटने लगी है। वहीं 'धमाल 4' भी अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
जन नायकन
- फोटो : एक्स
'जन नायकन' का कुल कलेक्शन
सीएम विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार यानी रिलीज के छठे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं इस फिल्म ने पांचवें दिन 10 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 143.41 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में विजय थलापति ने जबरदस्त एक्शन किया है। दर्शक फिल्म को प्यार दे रहे हैं।
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन'
- फोटो : सोशल मीडिया
'जन नायकन' की हिंदी में कमाई
'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद वीकएंड पर इसका कलेक्शन बेहतर रहा। वीकडेज में इसका कलेक्शन घटा है। इसके तमिल, तेलुगु वर्जन के अलावा हिंदी वर्जन को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, तमिल ने 6.15 करोड़ रुपये, वहीं तेलुगु वर्जन ने 60 लाख रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ओडिसी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘द ओडिसी’
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज से बाद से धमाल मचाया है। रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को इसने 4.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 11वें दिन इसने 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 127.65 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
5 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू
- फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4'
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धमाल 4’ ने मंगलवार यानी रिलीज के 19वें दिन 2.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 18वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई 153.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।