फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjuns Raaka Will Be Made In Two Parts With A Budget Of 1000 crores

Raaka: दो पार्ट में बनेगी अल्लू अर्जुन की ‘राका’, करोड़ों के बजट में बन रही फिल्म; ये एक्ट्रेस आएंगी नजर

Wed, 29 Jul 2026 12:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 29 Jul 2026 12:03 PM IST
सार

Raaka Movie: अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म राका को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। अब फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Allu Arjuns Raaka Will Be Made In Two Parts With A Budget Of 1000 crores
राका फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक एटली की आने वाली साइंस-फिक्शन फिल्म 'राका' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ अब और भी बड़े लेवल पर बनाई जा रही है। लगभग 1000 करोड़ रुपये के भारी बजट में बन रही इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की प्लानिंग है।

विज्ञापन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राका’ की कहानी दो अलग-अलग दुनियाओं और टाइमलाइन में दिखाई जाएगी।

Allu Arjuns Raaka Will Be Made In Two Parts With A Budget Of 1000 crores
राका फिल्म दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर जानकारी
एक सोर्स के अनुसार, फिल्म की कहानी दो हिस्सों में बंटी होगी- एक हिस्सा ट्राइबल पौराणिक वैदिक काल पर आधारित होगा, जबकि दूसरा हिस्सा आज के मॉडर्न समय में सेट होगा। इस बड़े बजट के साथ यह फिल्म अब तक के सबसे बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस में से एक बन सकती है।

सोर्स ने बताया, ‘’राका’ को दो पार्ट की फ्रेंचाइजी फिल्म के तौर पर प्लान किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग टाइमलाइन दिखाई जाएंगी। एक ट्राइबल पौराणिक वैदिक समय में होगी और दूसरी आज के समय में।’

Allu Arjuns Raaka Will Be Made In Two Parts With A Budget Of 1000 crores
दीपिका-राका-रश्मिका - फोटो : X

ये एक्ट्रेस आएंगी नजर 
फिल्म में फीमेल लीड्स को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ठाकुर मॉडर्न टाइमलाइन में लीड रोल निभाएंगी, जबकि दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना ऐतिहासिक हिस्से का हिस्सा होंगी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- फैंस को फायदा पहुंचाने के लिए अल्लू अर्जुन ने उठाया बड़ा कदम, बताया कहां इस्तेमाल करें अपनी ऊर्जा और समय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed