फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Odyssey India Box Office Collection Day 12 Matt Damon Tom Holland Zendaya Christopher Nolan Movie Earning

The Odyssey Box Office: भारत में 'द ओडिसी' की मजबूत पकड़ बरकरार; जानिए 12वें दिन कितना किया कारोबार?

Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
सार

The Odyssey Box Office: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय सिनेमाघरों में लगी है और दर्शकों को आकर्षित कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी फिल्म ने आज कितने कमाए? जानिए

विज्ञापन
The Odyssey India Box Office Collection Day 12 Matt Damon Tom Holland Zendaya Christopher Nolan Movie Earning
'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारत में भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा गया और इसका अंदाजा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सहज ही लगाया जा सकता है। भारत में रिलीज के 10वें दिन यह 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई। आज मंगलवार को फिल्म ने कितने कमाए? जानते हैं...

विज्ञापन


The Odyssey Review: यादगार है क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', मैट डेमन हैं फिल्म की जान पर कमजोर रहा यह किरदार

विज्ञापन

The Odyssey India Box Office Collection Day 12 Matt Damon Tom Holland Zendaya Christopher Nolan Movie Earning
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

12वें दिन कितना रहा बॉक्स ऑफिस?
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे और जेंडाया जैसे सितारों से सजी फिल्म 'द ओडिसी' मजबूती से भारतीय सिनेमाघरों में लगी हुई है। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद कल सोमवार को कमाई में गिरावट देखी गई। हालांकि, वीकडे की शुरुआत में ऐसा होता है। बीते दिन फिल्म का कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये रहा था। आज 12वें दिन इसने 4.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। मतलब फिल्म के कलेक्शन में कल के मुकाबले इजाफा देखा गया।

The Odyssey India Box Office Collection Day 12 Matt Damon Tom Holland Zendaya Christopher Nolan Movie Earning
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

कितना हुआ टोटल नेट कलेक्शन
'द ओडिसी' का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 127.65 करोड़ रुपये हो चुका है। रिलीज के दिन इस फिल्म ने भारत में 17.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। पहले वीक कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये रहा था। 'द ओडिसी' सिनेमाघरों में लगी बॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की 'धमाल 4' के सामने भी दर्शकों को आकर्षित कर पा रही है। इसके अलावा विजय की 'जन नायकन' भी मैदान में हैं। हालांकि, दो दिन बाद यानी 30 जुलाई को इसके सामने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' होगी। देखना होगा कि तब इसकी कमाई पर क्या असर होता है। 

विज्ञापन

The Odyssey India Box Office Collection Day 12 Matt Damon Tom Holland Zendaya Christopher Nolan Movie Earning
'द ओडिसी' - फोटो : एक्स @odysseymovie

'द ओडिसी' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
हॉलीवुड फिल्म दुनियाभर में धमाका कर रही है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन छह हजार करोड़ के पार हो चुका है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में अब तक 6400 कोरड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed