फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jumanji Open World Trailer out Dwayne Johnson and Karen Gillan Return for Third Movie

Jumanji Open World: जारी हुआ 'जुमानजी ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर, तीसरी किस्त के लिए लौटे ड्वेन जॉनसन और कैरेन गिलन

Wed, 29 Jul 2026 10:17 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 29 Jul 2026 10:17 AM IST
सार

Jumanji Open World Trailer Out: 'जुमानजी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म, 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रलेर में कलाकारों के एक्शन की झलक मिलती है।

विज्ञापन
Jumanji Open World Trailer out Dwayne Johnson and Karen Gillan Return for Third Movie
जुमांजी ओपन वर्ल्ड - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

सोनी ने 'जुमानजी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक और कैरेन गिलन की झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन

Jumanji Open World Trailer out Dwayne Johnson and Karen Gillan Return for Third Movie
जुमानजी: ओपन वर्ल्ड - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है? 
3 मिनट 6 सेकंड के ट्रेलर में नजर आ रहा है कि जुमानजी गेम का कंट्रोल टूट गया है। वीडियो गेम के किरदार असली दुनिया में आ गए हैं। जंगल के खतरनाक जानवर खुलेआम सड़कों पर तबाही मचा रहे हैं। गेम के हीरो मिलकर इस खेल को रोकने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Jumanji Open World Trailer out Dwayne Johnson and Karen Gillan Return for Third Movie
जुमानजी: ओपन वर्ल्ड - फोटो : यूट्यूब
एक्शन में हैं कलाकार
ट्रेलर में मुख्य चार कलाकार फिर से एक्शन में हैं, जो इस फ्रेंचाइजी के एक्शन, कॉमेडी और बॉडी-स्वैप वाली मजेदार हरकतों के उस मिश्रण को जारी रखने का संकेत है, जिसने पिछली फिल्मों को खास बनाया था।
विज्ञापन

Jumanji Open World Trailer out Dwayne Johnson and Karen Gillan Return for Third Movie
जुमानजी: ओपन वर्ल्ड - फोटो : यूट्यूब
इन कलाकारों की हुई वापसी 
फिल्म में वापस आने वाले कलाकारों में डैनी डेविटो, निक जोनास, ऑक्वाफिना, मारिन हिंकल, बेबे न्यूविर्थ, लैमोर्न मॉरिस और राइस डार्बी शामिल हैं। जबकि नए कलाकारों के तौर पर डैन हिल्डेब्रांड और जैक ज्यूक्स भी इस टीम का हिस्सा बने हैं।

Jumanji Open World Trailer out Dwayne Johnson and Karen Gillan Return for Third Movie
जुमानजी: ओपन वर्ल्ड - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
यह तीसरी फिल्म 2017 की 'जुमानजी: वेलकम टू द जंगल' और 2019 की 'जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल' की जबरदस्त सफलता के बाद आ रही है। इसके निर्देशक जेक कसडन हैं। यह फिल्म असल में 11 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 25 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

यहां देखें ट्रेलर-
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jumanji Movie (@jumanjimovie)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed