फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दिन इतने करोड़ छाप सकती है ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’, क्या टूटेगा ‘एवेंजर्स- एंडगेम’ का रिकॉर्ड?

Tue, 28 Jul 2026 03:00 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Tue, 28 Jul 2026 03:00 PM IST
सार

spider-man brand new day: हाल ही में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ में नजर आए अभिनेता टॉम हॉलैंड अब एक बार से अपने स्पाइडरमैन के किरदार में नजर आने वाले हैं। यहां जानें फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन से जुड़ी खास जानकारी…

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day advance booking details and opening day collection of tom holland and zendaya starrer
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

दो दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर टॉम हाॅलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज होगी। ट्रेंड सूत्रों और एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की मानें तो यह फिल्म इतिहास रच सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पाइडरमैन सीरीज की यह चौथी फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर 7, 675 करोड़ रुपए (800 मिलियन यूएस डॉलर) का कारोबार कर सकती है।


ऐसा हुआ तो यह फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 11 हजार 512 करोड़ रुपए (1.2 बिलियन यूएस डॉलर) कमाए थे। 

Spider Man Brand New Day advance booking details and opening day collection of tom holland and zendaya starrer
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

बुक हुईं 3.15 लाख टिकटें 

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में फिल्म अब तक ओपनिंग डे के लिए लगभग 3.15 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री दर्ज की जा चुकी है। इसमें अकेले PVR Inox में 2.53 लाख और आइनॉक्स/सिनेपॉलिस में बाकी टिकट बिके हैं।

 

Spider Man Brand New Day advance booking details and opening day collection of tom holland and zendaya starrer
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

60 करोड़ तक हो सकती है ओपनिंग

जानकारों का मानना है कि पहले शो से पहले एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 5 लाख टिकटों को पार कर सकता है। सैक्निलक के मुताबिक पहले दिन की नेट कमाई 50 से 60 करोड़ रुपए हो सकती है। इससे पहले एवेंजर्स: एंडगेम ने भारत में ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपए कमाए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spider Man Brand New Day advance booking details and opening day collection of tom holland and zendaya starrer
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

30 जुलाई को होगी रिलीज 

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' करीब 2 घंटे और 24 मिनट की फिल्म है। यह 30 जुलाई को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू वर्जन में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। फिल्म में टॉम हाॅलैंड और जेंडाया के अलावा जैकब बैटलन और सैडी सिंक भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed