फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider Man Brand New Day Premiere Starring Tom Holland and Zendaya Fans Reactions On Social Media

‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया, टॉम हॉलैंड छा गए; यूजर्स बोले- बेहतरीन अनुभव

Tue, 28 Jul 2026 03:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 28 Jul 2026 03:39 PM IST
सार

Spider Man Brand New Day Premiere Fans Reactions: जल्द ही फिल्म ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का सोमवार रात एक प्रीमियर लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड बुलेवार्ड में स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने रिएक्शन दिया। 

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Premiere Starring Tom Holland and Zendaya Fans Reactions On Social Media
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

विस्तार

मार्वल स्टूडियो की 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' की रिलीज का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। सोमवार रात कुछ फैंस को इस फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने का मौका मिला। फिल्म को थिएटर में रिलीज होने में अभी समय है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसके पहले प्रीमियर के बाद फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जानिए, फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' फैंस को कैसी लगी।

विज्ञापन


फिल्म की कहानी फैंस के दिल को छू गई 
एक फैन ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म के प्रीमियर के बाद कमेंट लिखा, ‘मेरी चिंता न करें। 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' देखने के बाद मैं बस यहां बैठकर रो रहा हूं। यह एक जबरदस्त फिल्म है, जो 5 अलग-अलग कहानियों को बराबर अहमियत देती है। हर कहानी पिछली वाली से बेहतर है। यह थोड़ी भारी-भरकम लग सकती है लेकिन सब कुछ बहुत खूबसूरती से जुड़ता है।’ 
विज्ञापन

एक और यूजर ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं तो हैरान रह गया। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। डेस्टिन डैनियल क्रेटन और टॉम हॉलैंड ने इसमें अपनी पूरी जान लगा दी है। इसका नतीजा जबरदस्त रहा है। यह फिल्म बहुत बड़ी होने वाली है। हम लंबे समय तक इसकी चर्चा करते रहेंगे। मैं इस बात से बहुत प्रभावित हुआ कि इसमें सब कुछ कितनी अच्छी तरह से बैलेंस किया गया है, इमोशन, ह्यूमर, एक्शन, प्रैक्टिकल बनाम विजुअल इफेक्ट्स, स्कोर और सिनेमैटोग्राफी। बड़े-बड़े सेट होने के बावजूद यह फिल्म बहुत ही हैंडमेड और दिल को छू लेने वाली लगी। इसके लिए किया गया इंतजार पूरी तरह से सफल रहा’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 

कई फैंस फिल्म देखकर हुए भावुक 
कुछ फैंस तो प्रीमियर में फिल्म देखकर बहुत भावुक हो गए। एक फैन ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह फिल्म सच में बहुत शानदार है।’ वह आगे लिखता है, ‘यकीन नहीं होता कि इस फिल्म ने मुझे कितना भावुक कर दिया। फिल्म के बीच में एक पल ऐसा आया जिसने मुझे पूरी तरह चौंका दिया। हैरानी की बात है कि उसके बाद मैं खुद को कैसे संभाल पाया, मैं ही जानता हूं।।’ 
इसी तरह के इमोशनल कमेंट कई और फैंस ने किए हैं। साथ ही एक्टर्स की भी खूब तारीफ की है। एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, ‘ डायरेक्टर की कुर्सी पर जॉन वॉट्स की जगह डेस्टिन डैनियल क्रेटन आ गए हैं। यह पिछली फिल्मों जितनी मजेदार भी नहीं है। फिर भी इस फिल्म की जान और इसके सबसे अच्छे सीन हॉलैंड, जेंडाया और जैकब बैटलन के साथ हैं। क्रेटन ने उनसे जो कुछ भी करने को कहा, उन्होंने उसे बखूबी निभाया है।’ 







कब रिलीज होगी फिल्म? 
'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में लीड रोल में टॉम हॉलैंड और जेंडया हैं। टॉम ने स्पाइडर मैन का रोल किया है। उनके फैंस इस किरदार में खूब पसंद करते हैं। यह सुपरहीरो फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन कमाई की कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed