{"_id":"6a69719096fa7c376e095a80","slug":"assam-floods-2026-after-salman-khan-alia-bhatt-urges-fans-to-support-relief-efforts-2026-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हर साल होता है फिर भी हम...', सलमान के बाद असम बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में आलिया भट्ट, फैंस से की ये गुजारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हर साल होता है फिर भी हम...', सलमान के बाद असम बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में आलिया भट्ट, फैंस से की ये गुजारिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:51 AM IST
सार
Alia Bhatt On Assam Floods 2026: कई कलाकारों के साथ आलिया भट्ट ने भी असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना समर्थन जताया है। उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स से पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
1 of 5
असम बाढ़, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और भूमि पेडनेकर के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बाढ़ से प्रभावित असम के लिए अपना समर्थन जताया है। उन्होंने अपने फैंस और सोशल मीडिया फॉलोअर्स से राज्य की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक भावुक संदेश शेयर करते हुए, आलिया भट्ट ने संकट की गंभीरता के बारे में बताया और अपने फैंस और देशवासियों से राहत कार्यों में योगदान देने का आग्रह किया।
आलिया भट्ट ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए समर्थन जताया
अपने बयान में आलिया ने लिखा, 'अभी हमारे देश के कई हिस्सों में बाढ़ आई हुई है, जिसमें असम सबसे ज्यादा प्रभावित है और बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। पूरे-के-पूरे परिवारों ने अपने घर, जमीन, मवेशी और कुछ लोगों ने तो अपने प्रियजनों को भी खो दिया है।'
2 of 5
आलिया भट्ट की अपील
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
मदद के तरीके बताएंगी आलिया
आलिया भट्ट ने आगे लिखा 'यह हर साल होता है और फिर भी हम इसके लिए तैयार नहीं होते। असम को अभी तुरंत राहत की जरूरत है। हालात सामान्य होने तक, लंबे समय तक मदद की जरूरत होगी। अगर आप सोच रहे हैं कि आप कैसे मदद कर सकते हैं, तो मैं आने वाले कुछ दिनों में जमीनी स्तर पर काम करने वाले संगठनों के जरिए राहत कार्यों में मदद के कुछ तरीके बताऊंगी।'
सलमान खान ने मदद को बढ़ाया हाथ
उनकी यह अपील ऐसे समय में आई है, जब असम में बाढ़ की स्थिति राज्य भर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। बॉलीवुड के एक और स्टार सलमान खान ने भी अपने चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन की मदद से असम के एक फैन क्लब (SKFC) के साथ मिलकर राहत अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : X
इन कलाकारों ने भी जताया समर्थन
इससे पहले अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, अदा शर्मा, राशी खन्ना, सिंगर गुरु रंधावा और सिंगर पापोन ने भी अपने फॉलोवर्स से असम बाढ़ के पीड़ितों के लिए मदद की गुजारिश की है।
विज्ञापन
5 of 5
असम बाढ़
- फोटो : इंस्टाग्राम@adadah_ki_adah
जानलेवा हुई असम बाढ़
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, बाढ़ का पानी सात जिलों, शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, सोनितपुर और कामरूप के 622 गांवों में पहुंचा है। यह 3,32,639 लोगों को प्रभावित कर रहा है। बाढ़ ने खेती पर भी बुरा असर डाला है और कई हेक्टेयर कृषि भूमि अभी भी पानी में डूबी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।