फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut says Useless and unemployed to CJP spokesperson Saurav Das

'बेकार और बेरोजगार', कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रवक्ता पर बोला हमला; कहा- कॉकरोच जैसा बर्ताव करते हो

Wed, 29 Jul 2026 10:34 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 29 Jul 2026 10:34 AM IST
सार

Kangna Ranaut And Saurav Das: कंगना रनौत और और सौरव दास के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों ने एक दूसरे की आलोचना की है। कंगना ने दास को बेकार और बेरोजगार कहा है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut says Useless and unemployed to CJP spokesperson Saurav Das
सौरव दास, कंगना रनौत - फोटो : एक्स

विस्तार

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को बेकार और बेरोजगार कहा है। ये बयान सौरव दास की तरफ से कंगना की आलोचना करने के बाद आया है। कंगना ने सीजेपी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन की आलोचना की थी।
विज्ञापन

Kangana Ranaut says Useless and unemployed to CJP spokesperson Saurav Das
कंगना रनौत का बयान - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने की सौरव दास की आलोचना
हाल ही में कंगना रनौत ने दास के इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर किया और उनके छात्र होने के दावे पर सवाल उठाया।

उन्होंने लिखा 'इस व्यक्ति के बारे में गूगल किया, तो पता चला कि वह 28 साल का है। मुझे समझ नहीं आता कि वह छात्र होने का दावा कैसे कर सकता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हां, मैं पिछले दो वर्षों से राजनीति में हूं, मगर मैं पिछले 20 वर्षों से पब्लिक में हूं। उसकी उम्र में, मेरे पास दो नेशनल अवॉर्ड थे। एक नए सांसद के तौर पर, मुझ पर काम का बहुत बोझ था क्योंकि मैं एक फिल्ममेकर, परफॉर्मिंग आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और कारोबारी भी हूं।'

रनौत ने कहा 'वह कभी नहीं समझ पाएगा कि हर समय भारी डिमांड में रहने का क्या मतलब होता है। प्यारे सौरव, तुम्हारे मुद्दे पर्सनल हैं। तुम छात्र नहीं हो, तुम बस बेकार हो। जाओ कुछ सीखो'
विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut says Useless and unemployed to CJP spokesperson Saurav Das
कंगना रनौत - फोटो : एक्स
सीजीपी पर कंगना ने बोला हमला
इससे पहले एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, रनौत ने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी। जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं... तुम खुद को कॉकरोच कहते हो और दिखते और बर्ताव भी वैसे ही करते हो।'

 
विज्ञापन

Kangana Ranaut says Useless and unemployed to CJP spokesperson Saurav Das
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास - फोटो : आईएएनएस
कंगना को लेकर क्या बोले थे दास?
इससे पहले दास ने कहा कहा था 'उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी कंगना रनौत की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते या उन्हें गंभीरता से नहीं लेते, तो हम क्यों लें? मुझे नहीं लगता कि जेन जी, जेन अल्फा या किसी भी युवा पीढ़ी का कोई व्यक्ति उन्हें गंभीरता से लेता है या उनकी बातों को सुनता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)


सीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शनों
आपको बता दें कि कथित नीट पेपर लीक को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के केंद्र में सीजेपी उभरी। महीने भर चले इस आंदोलन के बाद पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अब विरोध प्रदर्शन खत्म हो गए हैं, रनौत और सीजेपी नेताओं के बीच ऑनलाइन बहस जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed