फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raja Chaudhary on daughter Palak Tiwari dating rumours with Ibrahim Ali Khan

इब्राहिम के साथ पलक तिवारी की डेटिंग की अफवाहों पर क्या बोले पिता राजा चौधरी? श्वेता को लेकर कही ये बात

Wed, 29 Jul 2026 08:19 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 29 Jul 2026 08:19 AM IST
सार

Palak And Ibrahim: अभिनेत्री पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी ने उनके और इब्राहिम अली खान की डेटिंग की अफवाहों पर बात की है। उन्होंने बेटी के सलमान खान के साथ काम करने के बारे में भी बात की है।

विज्ञापन
Raja Chaudhary on daughter Palak Tiwari dating rumours with Ibrahim Ali Khan
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेत्री पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान कई बार एक-साथ स्पॉट किए गए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। इस मामले पर पलक तिवारी के पिता और एक्टर राजा चौधरी ने बयान दिया है। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी श्वेता तिवारी को लेकर भी बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन

Raja Chaudhary on daughter Palak Tiwari dating rumours with Ibrahim Ali Khan
राजा चौधरी, पलक तिवारी के साथ इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
उसकी जिंदगी में मेरी जरूरत नहीं
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में राजा से पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी बेटी के सलमान खान के साथ काम करने और अपना नाम बनाने पर गर्व है। इस पर उन्होंने कहा 'मुझे नहीं पता (कि मुझे गर्व है या नहीं)। मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि वह कहां है, क्या खा रही है, क्या कर रही है, कहां रह रही है, किसके साथ रह रही है और किसके साथ काम कर रही है। मैं जानना भी नहीं चाहता, जब तक कि वह खुद आकर मुझे न बताए कि डैड, ऐसा हो रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं उसके लिए 24/7 मौजूद हूं। उसकी जिंदगी में मेरी बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।'

Box Office: छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का रहा जलवा, जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Raja Chaudhary on daughter Palak Tiwari dating rumours with Ibrahim Ali Khan
इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
डेटिंग की अफवाहों पर क्या बोले राजा?
इसके बाद राजा से पूछा गया कि पलक और इब्राहिम के डेटिंग की अफवाहें सुनकर उन्हें कैसा लगता है। इस पर एक्टर ने कहा 'इससे क्या फर्क पड़ता है कि वे साथ हैं या नहीं? मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह किसी जंगल में अकेले तो नहीं रह रही है कि यह कोई बड़ी बात हो। एक पिता के लिए यह मायने रखता है कि बेटी ने रिश्ता बनाए रखा है या नहीं। उसकी मां से पूछिए कि उन्हें कैसा लगता है। मुझे क्यों फर्क पड़ना चाहिए? मैं तो बस बायोलॉजिकल पिता हूं, मुझे यही बताया गया था। मुझे उससे कोई लेना-देना नहीं है। आप मुझसे क्या उम्मीद करते हैं कि मैं कैसा महसूस करूं?'
विज्ञापन

Raja Chaudhary on daughter Palak Tiwari dating rumours with Ibrahim Ali Khan
श्वेता तिवारी, राजा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @
श्वेता और राजा का रिश्ता
आपको बता दें कि राजा और श्वेता की शादी 1998 में हुई थी और 2000 में उनकी बेटी पलक का जन्म हुआ। श्वेता ने 2007 में तलाक के लिए अर्जी दी और आरोप लगाया कि राजा की शराब की लत के कारण उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजा ने इन आरोपों से इनकार किया। 2012 में उनका तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed