अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने बिखेरा जलवा, हाथों में हाथ डालकर किया रैंप वॉक; वीडियो हुआ जमकर वायरल
Aditi Rao Hydari and Siddharth: इंडियन सिनेमा की पसंदीदा जोड़ी अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने ICW 2026 में अपने रॉयल अंदाज से सबका दिल जीत लिया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार शाम नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया कुट्योर वीक में दोनों डिजाइनर जयंती रेड्डी के शोस्टॉपर बने।
हाथों में हाथ डालकर किया रैंप वॉक
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने हाथों में हाथ डालकर रैंप वॉक किया और अपनी केमिस्ट्री से शो को खास बना दिया। उनका लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था, जो जयंती रेड्डी के कलेक्शन को पूरी तरह कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।
अदिति और सिद्धार्थ के आउटफिट के बारे में
अदिति ने गोल्ड और बेज रंग का खूबसूरत आउटफिट पहना, जिसमें पेप्लम स्टाइल ब्लाउज और शरारा स्कर्ट थी। इस पर बारीक जरदोजी, बीडवर्क और सीक्विन का काम किया गया था। उन्होंने चोकर सेट, स्ट्रेट हेयर और बोल्ड लिप्स के साथ अपना लुक पूरा किया।
वहीं सिद्धार्थ ने बेज रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी जैकेट पहनी, जिसे उन्होंने धोती स्टाइल ट्राउजर के साथ कैरी किया। उनके लुक को पर्ल और एमराल्ड की मल्टी-लेयर नेकलेस ने और खास बना दिया।
जयंती रेड्डी का कलेक्शन
जयंती रेड्डी का कलेक्शन 'द गिल्डेड एरा' हैदराबाद की संस्कृति और निजामी दौर की कला से प्रेरित था। इसमें ट्रेडिशनल फैब्रिक्स, फ्लोरल डिजाइन और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया, जो भारतीय कारीगरी की खूबसूरती दिखाते हैं।
शो के आखिर में अदिति, सिद्धार्थ और जयंती रेड्डी ने साथ में पोज दिया, जो इस इवेंट का सबसे यादगार पल बन गया।
ये भी पढ़ें- Jumanji Open World: जारी हुआ 'जुमानजी ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर, तीसरी किस्त के लिए लौटे ड्वेन जॉनसन और कैरेन गिलन