फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tera Sai first poster Out Sanjay Mishra Movie Directed by Palaash Muchhal

Tera Sai: गुरु पूर्णिमा पर फिल्म 'तेरा साईं' का पहला पोस्टर रिलीज; निर्देशन की कमान संभालेंगे पलाश मुछाल

Wed, 29 Jul 2026 11:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jul 2026 11:06 PM IST
सार

Tera Sai Poster: फिल्म 'तेरा साईं' का पहला पोस्टर बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रिलीज हो चुका है। इसमें अभिनेता संजय मिश्रा लीड भूमिका निभाते दिखेंगे।

विज्ञापन
Tera Sai first poster Out Sanjay Mishra Movie Directed by Palaash Muchhal
'तेरा साईं' का पहला पोस्टर - फोटो : एक्स

विस्तार

संजय मिश्रा पर्दे पर साईं बाबा की भूमिका में नजर आएंगे। वे फिल्म 'तेरा साईं' में यह रोल करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन पलाश मुछाल करेंगे। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें संजय मिश्रा को साईं बाबा के रूप में देखा जा सकता है।

विज्ञापन


'तेरा साईं' की स्टारकास्ट
पलाश मुछाल ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः'॥ बता दें कि संजय मिश्रा के अलावा इस फिल्म में सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओंकारदास मानिकपुरी, अविकागोर और  रोहन मेहरा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन


कब रिलीज होगी यह फिल्म?
फिल्म 'तेरा साईं' हिंदी, मराठी, तेलगु और तमिल भाषाओं में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, अभी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal)


अप्रैल में किया था फिल्म का एलान
बता दें कि इस साल अप्रैल में पलाश ने इस फिल्म का एलान किया था। फिल्म का एलान करते हुए उन्होने कहा था, 'फिल्म की यात्रा की शुरुआत बाबा के आशीर्वाद के साथ हुई है। यह फिल्म सिर्फ सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि आस्था और समर्पण की एक गहरी कहानी है'। बता दें कि बीते दिनों पलाश अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे। क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ नवंबर 2025 में उनकी शादी होने वाली थी। मगर, आखिरी वक्त में यह शादी टूट गई। पलाश पर कथित तौर पर धोखा देने के आरोप लगे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed