फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week

Friday OTT Release: इस वीकएंड ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज; जानिए क्या-क्या है पिटारे में?

Thu, 30 Jul 2026 07:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Jul 2026 07:53 AM IST
सार

Friday OTT Release: सावन ने दस्तक दे दी है। मौसम थोड़ा और सुहाना होगा। इसी के साथ ओटीटी पर भी खूब बहार रहने वाली है। इस वीकएंड क्या-क्या होगा खास? जानिए

विज्ञापन
Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week
ओटीटी पर रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' सज गई है। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' भी 31 जुलाई को रिलीज होगी। दिलचस्प बात है कि थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी पर भी खूब रंग जमने वाला है। कई नए शो शुरू हो रहे हैं, तो फिल्में और सीरीज के भी विकल्प हैं। कुल मिलाकर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलेगा। 

विज्ञापन

Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week
चिन्ना चिन्ना आसाई - फोटो : सोशल मीडिया

चिन्ना चिन्ना आसाई
यह मलयालम ड्रामा फिल्म है, 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर भी उपलब्ध है। इसी वीक इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है। 'चिन्ना चिन्ना आसाई' 28 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई। वर्षा वासुदेवन द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म वाराणसी में दो अजनबी और अकेले लोगों के बीच एक दिन की दोस्ती पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week
द डेविल्स माउथ - फोटो : सोशल मीडिया

द डेविल्स माउथ
अगर आपको एक्शन थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो इस वीकएंड आप इसे देख सकते हैं। फिल्म 'द डेविल्स माउथ' बुधवार 29 जुलाई 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। जेफ वाडलो निर्देशित फिल्म में कैथरीन न्यूटन, लाना कोंडोर और गैविन कैसालेग्नो हैं। यह प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

विज्ञापन

Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week
द डेविल वियर्स प्राडा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

द डेविल वियर्स प्राडा 2
यह अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर भी आ चुकी है। डेविड फ्रैंकल निर्देशित यह फिल्म 29 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इसमें एनी हैथवे, मेरिल स्ट्रीप, स्टेनली टोक्सी और सिमोन ऐश्ली जैसे सितारे हैं।

Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week
हार्ट बीट सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

हार्ट बीट सीजन 3
चर्चित तमिल मेडिकल ड्रामा वेब सीरीज का तीसरा पार्ट भी इस वीकएंड देखा जा सकता है। 'हार्ट बीट सीजन 3' सीरीज 30 जुलाई 2026 को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई है। सीरीज के इस सीजन में रीना 'रीना 2.0' के रूप में नजर आएगी। यह सीजन रीना की जिंदगी और उसके एएम हॉस्पिटल में जाने की कहानी पर आधारित है। इसमें नए इंटर्न, रोमांस और अस्पताल की राजनीति को दिखाया जाएगा।

Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week
'द लीजेंड ऑफ कर्ण' - फोटो : सोशल मीडिया

'द लीजेंड ऑफ कर्ण' 
वीकएंड पर इस सीरीज का लुत्फ आप बच्चों के साथ उठा सकते हैं।  यह महाभारत के योद्धा कर्ण के जीवन पर बनी एक एनिमेटेड वेब सीरीज है। यह सीरीज 31 जुलाई 2026 को दस्तक देगी। 'द लीजेंड ऑफ कर्ण' को रद देवराजन और जीवन जे कांग ने बनाया है। इस सीरीज में महाभारत के वीर योद्धा कर्ण के जन्म, संघर्ष और महान धनुर्धर बनने की गाथा दिखाई जाएगी। पौराणिक विषय पर बनी सीरीज SonyLIV पर स्ट्रीम होगी।

Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week
भोजपुरी बवाल - फोटो : सोशल मीडिया

'भोजपुरी बवाल' 
इस वीक ओटीटी पर बवाल होने जा रहा है। दरअसल, शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू हो रहा है। यह नया भोजपुरी रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, जिसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 - फोटो : सोशल मीडिया

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15
रोहित शेट्टी का चर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। रोहित शेट्टी बतौर होस्ट कमान संभालेंगे। इस बार गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, ओरी, फरहाना भट्ट समेत कई चर्चित सेलेब्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं। 01 अगस्त से यह कलर्स पर प्रसारित होगा। मगर, दर्शक इसे जियो हॉस्टार पर भी देख सकते हैं।

Friday OTT Release KKK15 Bhojpuri Bawaal The Legend of Karna Chinna Chinna Aasai series films On OTT This Week
'नूरु स्वामी' और 'बालन द बॉय' - फोटो : सोशल मीडिया

'नूरु स्वामी' और 'बालन द बॉय'
इस वीकएंड विजय एंटनी और स्वासिका की तमिल फैमिली ड्रामा फिल्म 'नूरु स्वामी' भी आ रही है। यह फिल्म 31 जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'बालन द बॉय' 31 जुलाई से जी5 पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed