{"_id":"6a698b1e18f4f4524a03812e","slug":"video-video-ga-tasakara-sa-palsa-ka-mathabhaugdha-tha-garafatara-eka-ka-para-ma-lga-gal-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
सुल्तानपुर। अखंडनगर के कुंदा भैरोपुर में बुधवार तड़के पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से असलहा, कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण व एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी अखंडनगर को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गो तस्करी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुंदाभैरोपुर बाईपास के पास घेराबंदी की। इसी दौरान नेमपुर की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अब्दुल सलाम निवासी प्यारेपुर हाजी, थाना चांदा, के पैर में गोली लग गई। उसका साथी रियाज, निवासी थाना चांदा, को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक दोनों के विरुद्ध पहले से गौकशी के मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर भेजा गया है। पुलिस भाग निकले तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक असलहा, कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और एक मोटरसाइकिल मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।