Live
Sawan 2026 Live: सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि
{"_id":"6a6a928ed3406f91e709e7d3","slug":"sawan-2026-live-updates-savan-first-day-puja-vidhi-shubh-muhurat-samagri-and-wishes-in-hindi-2026-07-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026 Live: सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Thu, 30 Jul 2026 11:11 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:11 AM IST
खास बातें
Sawan First Day 2026 Wishes Puja Vidhi Live Updates in Hindi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना होता है। श्रावण माह में शिव जी की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। आज से सावन का महीना शुरू हो गया है, जिसका समापन 28 अगस्त को होगा। सावन में भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध, दही और शहद अर्पित करना बहुत ही शुभ होता है। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है और इस माह शिव जी की पूजा करने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
30 जुलाई से सावन का महीना शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:09 AM, 30-Jul-2026
Shiv Aarti Om Jai Shiv Omkara: सावन में शिव आरती का महत्व... ऊं जय शिव ओंकारा...
भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आज से आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है और यह महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन माह के दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने का खास महत्व होता है। इसके अलावा शिवजी की पूजा में मंत्र, चालीसा का पाठ और अंत में आरती करने के खास महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार पूजा के अंत में आरती करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आइए पढ़ते हैं भगवान शिव की संपूर्ण आरती.... ऊं जय शिव ओंकारा...शिव जी की आरती
ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे। हंसानन गरूड़ासन
वृषवाहन साजे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
मधु कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
पर्वत सोहें पार्वतू, शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
जया में गंग बहत है, गल मुण्ड माला।
शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे।।
ओम जय शिव ओंकारा।। ओम जय शिव ओंकारा।।
10:38 AM, 30-Jul-2026
Sawan Puja Vidhi 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें ?
सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है और इसके साथ ही शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है और इस माह में शिवजी की पूजा करने से सभी भोलेभंडारी सभी तरह का मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन के महीने में शिवलिंग का विशेष रूप से अभिषेक और पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं सावन में शिवलिंग के पूजा कैसे करें।- सावन में शिवजी की पूजा और दर्शन करने के लिए सुबह का समय अच्छा होगा लेकिन किसी कारण से अगर आपके समय का अभाव है तो शाम के समय भी शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं।
- शिवजी की पूजा में तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
- इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करें।
- पूजा के दौरान लगातार मन में ऊं नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- शिवजी की पूजा बेलपत्र, चंदन, भस्म, धतूरा, शमी पत्र, इत्र, आंकड़े और फूल अर्पित करें।
- पूजन सामग्री के दौरान भोग लगाएं और धूप और दीपक जलाएं।
- शिवजी का आरती करें और पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांगे।
विज्ञापन
10:18 AM, 30-Jul-2026
Sawan Wishes Hindi: सावन महीने की शुभकामना संदेश
आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। जो 28 अगस्त तक चलेगा। हिंदू धर्म में सावन के महीने के विशेष महत्व होता है, जिसमें शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने का विधान होता है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे जो 3 , 10, 17 और 24 अगस्त को होंगे। सावन के शुरू होने पर लोग अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों का शुभकामना संदेश भेजते हैं। आइए पढ़ते हैं सावन महीने की शुभकामना संदेश।सावन शुभकामना संदेश
अद्भुत भोले तेरी माया,
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया,
तू ही मेरे दिल में समाया
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
ना किसी अभाव में जीते हैं,
ना किसी के प्रभाव में जीते हैं
भगवान शिव के भक्त हैं हम,
सिर्फ अपने स्वभाव में जीते हैं
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान शिव की भक्ति में है शक्ति
जो दिल से करता है पूजा
उसकी पूरी होती है हर मनोकामना
भगवान शिव की बरसती असीम कृपा
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026
शिव की जटाओं जैसी शीतलता मिले,
मन को हर पल सुकून की राहत मिले
दूर हों जीवन के सारे गम और अंधेरे,
महादेव करें खुशियों से उजाले घनेरे
सावन की शुभकामनाएं
शिव की शक्ति, शिव की भक्ति,
सावन के महीने में मिले आपको हर खुशी और समृद्धि
सावन के पावन महीने की हार्दिक शुभकामनाएं
हर हर महादेव
09:58 AM, 30-Jul-2026
Sawan Ki Shivratri 2026: कब है सावन की शिवरात्रि और महत्व
सावन के महीने शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। सावन शिवरात्रि का पर्व कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 अगस्त को सुबह 04 बजकर 53 मिनट से होगी और इसका समापन 12 अगस्त को देर रात 01 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन रात्रि के चारों पहर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है।09:45 AM, 30-Jul-2026
Sawan Somwar 2026 Kab Se Hai: कब है सावन का पहला सोमवार
आज से सावन का महीना शुरू हो गया। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिवजी की पूजा और व्रत रखने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। सावन में पड़ने वाले सोमवार व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिवभक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर शिवलिंग की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। ऐसे में सावन सोमवार जलाभिषेक करने और बेलपत्र व धतूरा चढ़ाना बहुत ही लाभकारी रहता है।09:29 AM, 30-Jul-2026
Sawan Upay 2026: शिवलिंग पर काले तिल से करें अभिषेक
सावन में शिवजी की पूजा और अभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा सावन में ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप है और परेशान हैं, उनको सावन के पहले दिन शिव मंदिर में जाकर जल में काला तिल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे शनिदोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सभी तरह की मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 AM, 30-Jul-2026
Sawan Shivrati 2026: कब है सावन शिवरात्रि ?
सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। मासिक शिवरात्रि का पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में सावन के महीने मासिक शिवरात्रि का महत्व काफी बढ़ जाता है। मासिक शिवरात्रि में शिवजी की पूजा, रुद्राभिषेक, व्रत और शिवजी के मंत्रों का जाप करना कई गुना अधिक फलदायी हो जाता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी।09:06 AM, 30-Jul-2026
Sawan 2026: सावन में इन चीजों को करने से करें परहेज
- सावन के पवित्र महीने में मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन और तले-भुनी चीजों से परहेज करें।- सावन महीने के दौरान बाल, नाखून और दाढ़ी काटने से परहेज करें।
- सावन में दूध पीने से बचें बल्कि कच्चे दूध से जलाभिषेक करें।
- सावन में वाद-विवाद से बचें और किसी से कड़वी बातें न बोलें।
08:54 AM, 30-Jul-2026
मेष और वृश्चिक राशि वाले सावन में ऐसे करें शिव पूजा
मेष और वृश्चिक- ज्योतिष में मेष और वृश्चिक राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। मंगल ग्रह की पूजा शिवलिंग के रूप में करने का विधान है। ऐसे में इस राशि के लोगों को सावन के महीने में शिवजी का दही से अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर लाल गुलाब और मसूर की दाल अर्पित करें।08:48 AM, 30-Jul-2026
Sawan 2026: सावन में क्या करें
-सावन के महीने में हर दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र करें अर्पित।- सावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान लगातार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
- सावन में अपने खान-पान पर संयम रखें और पूरी तरह से सात्विक रहें।
- सावन के महीने में जरूरतमंदों को भोजन, अन्न और वस्त्र का दान करें।