फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Sawan 2026 Live: सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि

Thu, 30 Jul 2026 11:44 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Jul 2026 11:44 AM IST
खास बातें

Sawan First Day 2026 Wishes Puja Vidhi Live Updates in Hindi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना होता है। श्रावण माह में शिव जी की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। आज से सावन का महीना शुरू हो गया है, जिसका समापन 28 अगस्त को होगा। सावन में भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध, दही और शहद अर्पित करना बहुत ही शुभ होता है। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है और इस माह शिव जी की पूजा करने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं। 

विज्ञापन
Sawan 2026 Live Updates Savan First Day Puja Vidhi Shubh Muhurat Samagri And Wishes in Hindi
30 जुलाई से सावन का महीना शुरू - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:43 AM, 30-Jul-2026

Sawan Shiv Mantra 2026: सावन में मनचाहा जीवनसाथी के लिए मंत्र

सावन में कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की मनोकामना के लिए सावन सोमवार का व्रत रखती हैं। शास्त्रों में कहा गया है अगर सावन के महीने में रोजाना 11 बार इस मंत्र का जाप करें तो मनचाहा वर प्राप्त होता है। 

मंत्र
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं।
चिदाकाश माकाश वासं भजेहं।।
11:36 AM, 30-Jul-2026

Sawan 2026: सावन महीने में शिवमंत्रों का जाप का महत्व

सावन का महीना शिव आराधना और पूजा फल की प्राप्ति के लिए बहुत ही खास होता है। सावन में शिव मंत्रों का जाप करना बहुत ही फलदायी होता है। जीवन में सुख और वैभव की प्राप्ति के लिए शिवजी के अघोर मंत्र का जाप सावन में हर दिन करना चाहिए।

सुख और वैभव की प्राप्ति के लिए मंत्र
ऊं अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्य:। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्य:।।
विज्ञापन
11:09 AM, 30-Jul-2026

Shiv Aarti Om Jai Shiv Omkara: सावन में शिव आरती का महत्व... ऊं जय शिव ओंकारा...

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आज से आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है और यह महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन माह के दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने का खास महत्व होता है। इसके अलावा शिवजी की पूजा में मंत्र, चालीसा का पाठ और अंत में आरती करने के खास महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार पूजा के अंत में आरती करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आइए पढ़ते हैं भगवान शिव की संपूर्ण आरती.... ऊं जय शिव ओंकारा...

शिव जी की आरती 

ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे। हंसानन गरूड़ासन
वृषवाहन साजे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
मधु कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
पर्वत सोहें पार्वतू, शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
जया में गंग बहत है, गल मुण्ड माला।
शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे।।
ओम जय शिव ओंकारा।। ओम जय शिव ओंकारा।।

 
10:38 AM, 30-Jul-2026

Sawan Puja Vidhi 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें ?

सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है और इसके साथ ही शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है और इस माह में शिवजी की पूजा करने से सभी भोलेभंडारी सभी तरह का मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन के महीने में शिवलिंग का विशेष रूप से अभिषेक और पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं सावन में शिवलिंग के पूजा कैसे करें।

- सावन में शिवजी की पूजा और दर्शन करने के लिए सुबह का समय अच्छा होगा लेकिन किसी कारण से अगर आपके समय का अभाव है तो शाम के समय भी शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। 
- शिवजी की पूजा में तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
- इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करें। 
- पूजा के दौरान लगातार मन में ऊं नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। 
- शिवजी की पूजा बेलपत्र, चंदन, भस्म, धतूरा, शमी पत्र, इत्र, आंकड़े और फूल अर्पित करें।
- पूजन सामग्री के दौरान भोग लगाएं और धूप और दीपक जलाएं।
- शिवजी का आरती करें और पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांगे। 
 
10:18 AM, 30-Jul-2026

Sawan Wishes Hindi: सावन महीने की शुभकामना संदेश

आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। जो 28 अगस्त तक चलेगा। हिंदू धर्म में सावन के महीने के विशेष महत्व होता है, जिसमें शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने का विधान होता है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे जो 3 , 10, 17 और 24 अगस्त को होंगे। सावन के शुरू होने पर लोग अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों का शुभकामना संदेश भेजते हैं। आइए पढ़ते हैं सावन महीने की शुभकामना संदेश।

सावन शुभकामना संदेश 

अद्भुत भोले तेरी माया,
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया,
तू ही मेरे दिल में समाया
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

ना किसी अभाव में जीते हैं,
ना किसी के प्रभाव में जीते हैं
भगवान शिव के भक्त हैं हम,
सिर्फ अपने स्वभाव में जीते हैं
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान शिव की भक्ति में है शक्ति
जो दिल से करता है पूजा
उसकी पूरी होती है हर मनोकामना
भगवान शिव की बरसती असीम कृपा
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

शिव की जटाओं जैसी शीतलता मिले,
मन को हर पल सुकून की राहत मिले
दूर हों जीवन के सारे गम और अंधेरे,
महादेव करें खुशियों से उजाले घनेरे
सावन की शुभकामनाएं

शिव की शक्ति, शिव की भक्ति,
सावन के महीने में मिले आपको हर खुशी और समृद्धि
सावन के पावन महीने की हार्दिक शुभकामनाएं
हर हर महादेव
09:58 AM, 30-Jul-2026

Sawan Ki Shivratri 2026: कब है सावन की शिवरात्रि और महत्व 

सावन के महीने शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। सावन शिवरात्रि का पर्व कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 अगस्त को सुबह 04 बजकर 53 मिनट से होगी और इसका समापन 12 अगस्त को देर रात 01 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन रात्रि के चारों पहर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 30-Jul-2026

Sawan Somwar 2026 Kab Se Hai: कब है सावन का पहला सोमवार

आज से सावन का महीना शुरू हो गया। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिवजी की पूजा और व्रत रखने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। सावन में पड़ने वाले सोमवार व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिवभक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर शिवलिंग की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। ऐसे में सावन सोमवार जलाभिषेक करने और बेलपत्र व धतूरा चढ़ाना बहुत ही लाभकारी रहता है। 
09:29 AM, 30-Jul-2026

Sawan Upay 2026: शिवलिंग पर काले तिल से करें अभिषेक

सावन में शिवजी की पूजा और अभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा सावन में ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप है और परेशान हैं, उनको सावन के पहले दिन शिव मंदिर में जाकर जल में काला तिल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे शनिदोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सभी तरह की मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। 
 
09:18 AM, 30-Jul-2026

Sawan Shivrati 2026: कब है सावन शिवरात्रि ?

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। मासिक शिवरात्रि का पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में सावन के महीने मासिक शिवरात्रि का महत्व काफी बढ़ जाता है। मासिक शिवरात्रि में शिवजी की पूजा, रुद्राभिषेक, व्रत और शिवजी के मंत्रों का जाप करना कई गुना अधिक फलदायी हो जाता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। 
09:06 AM, 30-Jul-2026

Sawan 2026: सावन में इन चीजों को करने से करें परहेज

- सावन के पवित्र महीने में मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन और तले-भुनी चीजों से परहेज करें।
- सावन महीने के दौरान बाल, नाखून और दाढ़ी काटने से परहेज करें।
- सावन में दूध पीने से बचें बल्कि कच्चे दूध से जलाभिषेक करें। 
- सावन में वाद-विवाद से बचें और किसी से कड़वी बातें न बोलें।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed