फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navgrah Dosh Upay: कुंडली के ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? सावन में इन खास अभिषेक से दूर होगी नवग्रह पीड़ा

Wed, 29 Jul 2026 12:44 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 29 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

Sawan 2026 Rudrabhishek Upay: नवग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए सावन में नियमित रूप से शिवलिंग का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी माना गया है। अभिषेक के जल में कुछ विशेष वस्तुओं को मिलाकर पूजा करने से अलग-अलग ग्रहों के दोषों को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Sawan 2026 Rudrabhishek Upay navgrah dosh nivaran Upay shiv ji ka abhishek kaise karen
Navgrah Dosh Upay - फोटो : AI

Sawan 2026 Rudrabhishek Upay: सावन मास का आरंभ इस वर्ष 30 जुलाई, गुरुवार से हो रहा है। इस पवित्र महीने को भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में नवग्रहों से संबंधित दोष हैं और उनके कारण जीवन में परेशानियां आ रही हैं, तो सावन में भगवान शिव की आराधना से इन कष्टों से राहत पाई जा सकती है। महाकाल शिव की कृपा से ग्रहों के दुष्प्रभाव शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है।



नवग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए सावन में नियमित रूप से शिवलिंग का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी माना गया है। अभिषेक के जल में कुछ विशेष वस्तुओं को मिलाकर पूजा करने से अलग-अलग ग्रहों के दोषों को कम किया जा सकता है।

Sawan 2026 Rudrabhishek Upay navgrah dosh nivaran Upay shiv ji ka abhishek kaise karen
सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय: - फोटो : adobe

सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय:
सूर्य दोष:
यदि सूर्य से संबंधित समस्याएं या स्वास्थ्य कष्ट हैं, तो आक (मदार) के पत्तों को पीसकर गंगाजल या शुद्ध जल में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

चंद्र दोष: मानसिक तनाव या चंद्रमा से जुड़े दोषों को शांत करने के लिए काले तिल को पीसकर जल में मिलाएं और उससे भगवान शिव का अभिषेक करें।
 

Sawan 2026 Rudrabhishek Upay navgrah dosh nivaran Upay shiv ji ka abhishek kaise karen
सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय: - फोटो : adobe stock

मंगल दोष: मंगल दोष के कारण आने वाली परेशानियों से राहत पाने के लिए गिलोय (अमृता) के रस को जल में मिलाकर अभिषेक करना लाभकारी माना जाता है।

बुध दोष: यदि बुद्धि, वाणी या करियर में बाधाएं आ रही हों, तो विधारा के रस से शिवजी का अभिषेक करें।

गुरु दोष: गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गाय के दूध में हल्दी मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2026 Rudrabhishek Upay navgrah dosh nivaran Upay shiv ji ka abhishek kaise karen
सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय: - फोटो : adobe stock

शुक्र दोष: जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी या दांपत्य/संतान से जुड़ी समस्याओं के लिए छाछ (गाय के दूध से बनी) से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें।

शनि दोष: शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए शमी के पत्तों को पीसकर जल में मिलाएं और उससे शिवलिंग का अभिषेक करें।

राहु दोष: राहु के कारण रुकावटें या स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हों, तो दूर्वा को जल में मिलाकर शिवजी को अर्पित करें।
 

विज्ञापन
Sawan 2026 Rudrabhishek Upay navgrah dosh nivaran Upay shiv ji ka abhishek kaise karen
सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय: - फोटो : adobe stock

केतु दोष: केतु के कष्टों को दूर करने के लिए कुश की जड़ को पीसकर गंगाजल में मिलाएं और उससे अभिषेक करें।

सावन में श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए ये उपाय भगवान शिव की कृपा दिलाने के साथ-साथ जीवन की बाधाओं को भी कम करने में सहायक माने जाते हैं।

सावन 2026: श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा शुभारंभ, जानें शक्तिशाली शिव मंत्र और अभिषेक का महत्व
Sawan Vrat: सावन में पूरे महीने का व्रत रखना चाहते हैं, तो जान लें निमय, सावधानियां और खानपान टिप्स

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed