फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2026: इन 3 राशि वालों की पूरे सावन चमकेगी किस्मत, करियर से लेकर निवेश तक मिलेंगे मनचाहे परिणाम

Wed, 29 Jul 2026 10:35 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 29 Jul 2026 10:35 AM IST
सार

Sawan 2026: सावन में कुछ राशियों पर भगवान शिव की कृपा के साथ-साथ ग्रहों का भी विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आइए इनके नाम जानते हैं।
 

विज्ञापन
Sawan horoscope 2026 these zodiac will get extra benefits in sawan
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2026: 30 जुलाई 2026 से सावन माह की शुरुआत हो रही है। इस बार सावन में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर भी होने वाले हैं, जिनका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। बता दें, 2 अगस्त 2026 को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, बुध 5 अगस्त को कर्क और 22 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में पहले से ही सूर्य विराजमान रहेंगे, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण भी होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों के ये संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। जातकों को कार्यों में मनचाही सफलता से लेकर शिक्षा क्षेत्र में मनचाहे रिजल्ट की प्राप्ति संभव है। ऐसे में पूरे सावन भगवान शिव की कृपा के साथ-साथ जातकों पर ग्रहों का भी विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Sawan horoscope 2026 these zodiac will get extra benefits in sawan
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
सावन का महीना कर्क राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश में भी लाभ के नए अवसर बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। महादेव की कृपा से आपको नए व्यापार में बड़ा लाभ भी मिल सकता है। छात्रों के लिए समय और भी खास रहेगा, क्योंकि उनकी मेहनत इस अवधि में रंग लेकर आएगी। अगर सरकारी काम को लेकर परेशान थे, तो नया अपडेट प्राप्त होगा। 
कुंभ राशि में और रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्रगहण, जानिए क्या राखी बांधने पर होगा असर ?

Sawan horoscope 2026 these zodiac will get extra benefits in sawan
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में अच्छी कमाई होगी। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। नए लोगों से मिलकर कुछ काम खोल सकते हैं। घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। कहीं दूर नौकरी करने वालों को मनचाहा ट्रांसफर भी प्राप्त होगा। पहले की तुलना समय यह अधिक मौके लेकर आएगा।
सावन 2026: श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा शुभारंभ, जानें शक्तिशाली शिव मंत्र और अभिषेक का महत्व
Sawan Calendar 2026: दुर्लभ संयोग में होगा महादेव का प्रिय महीना सावन, देखें पूरा कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan horoscope 2026 these zodiac will get extra benefits in sawan
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सावन खुशियों भरा रह सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी। नौकरी करने वालों को मनचाहा अवसर मिलेगा और आपकी अधिकारियों से भी अच्छी बात बनी रहेगी। विवाह के लिए अच्छे अवसर आंएंगे। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। महादेव की कृपा से आपके जीवन में मानसिक शांति बनी रहेगी।
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, जानें कब रखा जाएगा पहला सावन सोमवार और क्या होंगे व्रत के नियम
Sawan Month Calendar 2026: सावन सोमवार और हरियाली तीज से लेकर ग्रहण तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed