Sawan Rashifal 2026: कल, 30 जुलाई से सावन का महीना आरंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का महीना शुरू हो जाता है, जो पूर्णिमा पर खत्म होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। सावन महीने के दौरान भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा होती है। जिसमें शिवलिंग में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, गंगा, दूध, दही और बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न रहते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस बार सावन 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 4 सावन सोमवार पड़ेंगे। इसके अलावा सावन में कई ग्रहों को राशि परिवर्तन भी होगा जिससे सावन के महीने मे भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलेगी। आइए जानते हैं सावन महीने की भाग्यशाली राशियां।
Sawan Rashifal 2026: सावन का पवित्र महीना कल से शुरू, इन 5 राशियों पर रहेगी पूरे महीने भोलेनाथ की कृपा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:37 PM IST
सार
Sawan Rashifal 2026: 30 जुलाई से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है। सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं सावन माह में महादेव की कृपा किन-किन राशियों पर सबसे ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन