Guru Purnima Par Guru Ko Kya Dena Chahiye: हिंदू परंपरा में आषाढ़ माह की पूर्णिमा को आने वाली गुरु पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। यह दिन गुरु के प्रति आभार, सम्मान और समर्पण व्यक्त करने का अवसर होता है। मान्यता है कि गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में सही दिशा, ज्ञान और सफलता प्राप्त होती है। इसलिए इस दिन शिष्य अपने गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति के द्वार खुलते हैं।
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राशि अनुसार दें गुरु को खास उपहार, खुलेंगे उन्नति के द्वार
Guru Purnima Gifts For Teachers: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु की राशि के अनुरूप भेंट देना शुभ माना जाता है। इससे गुरु प्रसन्न होते हैं और शिष्य को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार गुरु को क्या भेंट करना उचित रहेगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु की राशि के अनुरूप भेंट देना शुभ माना जाता है। इससे गुरु प्रसन्न होते हैं और शिष्य को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार गुरु को क्या भेंट करना उचित रहेगा...
- मेष राशि के गुरु को लाल रंग से जुड़ी वस्तुएं जैसे लाल वस्त्र, गुलाब या गुड़हल का फूल अर्पित करना शुभ होता है।
- वृषभ राशि के गुरु के लिए सफेद रंग की वस्तुएं जैसे दूध, दही, घी, बर्फी या सफेद वस्त्र उपयुक्त माने जाते हैं।
- मिथुन राशि के गुरु को हरे रंग के फल, सब्जियां, हरी घास या हरे वस्त्र भेंट किए जा सकते हैं।
- कर्क राशि के गुरु को चांदी के आभूषण या सफेद खाद्य पदार्थ देना लाभकारी माना जाता है।
- सिंह राशि के गुरु के लिए लाल मिठाई, लाल वस्त्र, फूल या सूर्य से जुड़े धार्मिक ग्रंथ उपयुक्त होते हैं।
- कन्या राशि के गुरु को हरे रंग की वस्तुएं, फल, मिठाई या आभूषण भेंट किए जा सकते हैं।
- तुला राशि के गुरु को सफेद वस्तुएं, नारियल, दूध या मिठाई देना शुभ रहता है।
- वृश्चिक राशि के गुरु को गुलाब, गुड़हल, अनार या मूंगा रत्न अर्पित किया जा सकता है।
- धनु राशि के गुरु को पीले वस्त्र या पीली मिठाइयां भेंट करना अच्छा माना जाता है।
- मकर राशि के गुरु के लिए नीले या काले रंग के वस्त्र उपयुक्त होते हैं।
- कुंभ राशि के गुरु को गहरे रंग के कपड़े या दैनिक उपयोग की वस्तुएं दी जा सकती हैं।
- मीन राशि के गुरु को पीले वस्त्र, धार्मिक ग्रंथ या उपयोगी वस्तुएं अर्पित करना शुभ होता है।
इस प्रकार, गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धा और भावना से किया गया छोटा सा उपहार भी गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करता है। सच्ची निष्ठा और कृतज्ञता ही इस पर्व का मूल भाव है, जो गुरु-शिष्य संबंध को और अधिक मजबूत बनाता है।
Sawan Vrat: सावन में पूरे महीने का व्रत रखना चाहते हैं, तो जान लें निमय, सावधानियां और खानपान टिप्स
Nag Panchami 2026: अगस्त में कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, पूजा की विधि और मंत्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।