August Horoscope 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, अगस्त में शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा बुध और सूर्य भी अपनी राशि बदलेंगे। वहीं इस महीने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसे महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाक्रम भी घटित होंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा। ऐसे में यह महीना कई राशि के लोगों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और शुभ समाचार से भरा हो सकता है। लेकिन कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र, सेहत और यात्रा को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, अगस्त का महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पढ़ें 12 राशियों का मासिक राशिफल
August Horoscope 2026: अगस्त महीने में कई बड़े ग्रह अपनी चाल और राशि में परिवर्तन करेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। इस समय कुछ राशि वालों को तरक्की के नए अवसर, तो कुछ जातकों को धैर्य बनाए की आवश्यकता रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर यदि आप कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। माह की शुरुआत में आपको किसी भी काम में शार्टकट लेने से बचना चाहिए तथा कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना चाहिए। अगस्त महीने के पूर्वार्ध में आपको कागजी काम समय पर निबटाना चाहिए। इस माह किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने या फिर गैर कानूनी कार्य करने से बचें अन्यथा धन हानि के साथ मान हानि भी झेलनी पड़ सकती है।
माह के दूसरे सप्ताह में आपको थोड़ी राहत मिलेगी और इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में चीजें आपके पक्ष में जा सकती हैं या फिर विरोधी सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग भी कार्यक्षेत्र से जुडी समस्याओं का समाधान में बहुत हद तक कामयाब होंगे, लेकिन उत्तरार्ध में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। इस दौरान आपका अनचाही जगह पर तबादला होने की आशंका बनी रहेगी। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा चुनौती लिए रह सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें। संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह कम बोलना आपके लिए हितकर साबित होगा। प्रेम संबंध में संवाद बनाए रखें और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की साधना एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आपको घर और बाहर दोनों जगह भरपूर सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। माह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार में मनचाही सफलता, लाभ और प्रगति होती हुई नजर आएगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास और जोश बना रहेगा। वृषभ राशि के जातकों की इस माह सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य विशेष के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य अनुकूलता प्राप्त होगी। राजपक्ष हितकर रहने से कोई बड़ी परेशानी दूर होगी। माह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। स्थाई सम्पत्ति का लाभ संभव है।
माह के मध्य में घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म में खूब रमेगा। इस दौरान किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। अगस्त महीने के उत्तरार्ध में भौतिक सुखोपभोग के साधन प्राप्त होंगे। इस दौरान न्यायालय में विचाराधीन मुकदमें में कार्यवाही आपके पक्ष में होगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की संभावनाएं बनेंगी। बेरोजगार को रोजगार की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सार्थक होगी। प्रेम संबंध खट्टी-मीठी तकरार के साथ सामन्य बने रहेंगे। संतान से जुड़ी उपलब्धि को लेकर मन संतुष्ट रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग का अभिषेक और पूजा में शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।
मिथुन
मिथुन राशि जातकों के लिए अगस्त का महीना मनचाही सफलता और सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। माह के पूर्वार्ध में आपको अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए भले ही थोड़ा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़े लेकिन सुखद पहलू यह है कि वह अंततः मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे माह के मध्य तक आपको इस संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा, वहीं पहले से कार्यरत लोगों को किसी अच्छी जगह से आफर आ सकता है या फिर उनके कद एवं पद में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है। हालांकि इसके साथ उन्हें खुद की काबिलियत को साबित करने के लिए इस माह कठिन श्रम भी करना होगा।
यह माह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए भी अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। उन्हें बहुप्रीतिक्षत शुभ समाचार प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के संबंध में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह माह लाभप्रद साबित होगा। माह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं अत्यंत ही शुभ साबित होंगी। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। इस माह पूर्व में किए गये निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। माह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय की दृष्टि से थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा आप दोनों के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में अपनी महत्ता को बनाए रखने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। अगस्त महीने के पूर्वार्ध में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने परिश्रम और प्रयास से सभी अड्चनों को दूर करते हुए अपना बेस्ट देने में अंतततः कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर आपकी मेहनत रंग लाएगी कार्यक्षेत्र में आपकी उपयोगिता साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में लोकप्रियता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान मंदी बनी रहेगी।
आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के कारण आर्थिक संतुलन बिठाने में आपको दिक्कत आ सकती है, लेकिन यह लंबे समय तक यह स्थिति नहीं रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह से चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी। आर्थिक बजट का संतुलन बनाए रखने के लिए कर्क राशि वाले जातकों को व्यय वृद्धि पर नियंत्रण करने की आवश्यकता रहेगी। माह के उत्तरार्ध में नये कारोबार को शुरु करने या फिर वर्तमान व्यवसाय के विस्तार की योजना सफल हो सकती है। इस दौरान आपकी दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। माह के मध्य में किसी गलतफहमी के चलते लव पार्टनर के साथ तकरार होने की आशंका रहेगी। माह के उत्तरार्ध में मां की सेहत चिंता का विषय बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध से जलाभिषेक करें तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करे।