फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सितंबर तक किस्मत देगी पूरा साथ

Sun, 26 Jul 2026 12:16 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 26 Jul 2026 12:16 PM IST
सार

Shukra Rashi Parivartan 2026: शुक्र का गोचर इन 3 राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। जातकों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास और आपसी समझ मजबूत होगी। इसके अलावा हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
shukra rashi parivartan 2026 venus transit in Virgo impact horoscope in hindi
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shukra Rashi Parivartan 2026: 1 अगस्त 2026 का दिन विशेष संयोग वाला रहने वाला है, क्योंकि इस दिन विलासिता के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र अभी सूर्य की राशि सिंह में विराजमान हैं, लेकिन 1 अगस्त 2026 को वह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और बुध-शुक्र के बीच गहरी मित्रता मानी जाती है। ऐसे में शुक्र का अपने मित्र ग्रह बुध की राशि में आना बेहद शुभ माना जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। यह गोचर कुछ जातकों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के साथ-साथ भाग्य का भी भरपूर साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह समय सबसे अधिक लाभकारी रहने वाला है।


Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

shukra rashi parivartan 2026 venus transit in Virgo impact horoscope in hindi
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
शुक्र का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। कारोबार में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी। अचानक से कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।  बड़ी खरीदारी की योजना बन सकती है। सितंबर तक भाग्य का अच्छा साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है।
Mangal Transit 2026: मंगल ने किया अपने नक्षत्र में प्रवेश, 12 अगस्त तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम

shukra rashi parivartan 2026 venus transit in Virgo impact horoscope in hindi
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर नए अवसर लेकर आ सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी पुराने कर्ज से परेशान हैं, तो उससे राहत मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा लंबे समय से खोई हुई किसी मूल्यवान वस्तु के मिलने की संभावना भी बन सकती है। आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shukra rashi parivartan 2026 venus transit in Virgo impact horoscope in hindi
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, इसलिए यह समय आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। आपको अचानक से धन लाभ भी मिल सकता है।  निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। सितंबर तक जीवन में कई सकारात्मक बदलाव और सुखद अनुभव देखने को मिल सकते हैं।
Lucky Zodiac: अगस्त से अक्तूबर तक इन चार राशि वालों के लिए समय रहेगा लकी, भाग्य देगा पूरा साथ
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 5 अगस्त तक इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, जीवन में दिखेंगे सकारात्मक बदलाव
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed