फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल इन 4 राशि वालों पर पड़ेगी भारी, अगले 138 दिन रहेंगे मुश्किलों भरे

Sun, 26 Jul 2026 02:09 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 26 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल इन चार राशि वालों के लिए मुश्किलें लेकर आ सकती हैं। इस समय जातकों को धैर्य और सोच-विचार के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। आइए किन राशियों के लिए समय कष्टकारी होगा, जानते हैं।

विज्ञापन
Shani Vakri on 27 july 2026 these zodiac sign will face problem in career health job and success
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Shani Vakri 2026: इस साल 27 जुलाई 2026 को शनि मीन राशि में वक्री हो रहे हैं। वह लगभग 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की उल्टी चाल ज्योतिष में अशुभ मानी जाती है, क्योंकि इस समय उनका प्रभाव और भी प्रभावशाली हो जाता है। चूंकि यह साल 2026 के सबसे बड़े ग्रह गोचरों में से एक है और शनि की यह सबसे प्रभावशाली चाल मानी जा रही है, इसलिए इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ राशि वालों के लिए यह समय परेशानियों से भरा रह सकता है। जातकों को कारोबार, व्यापार, नौकरी, सेहत, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

Shani Vakri on 27 july 2026 these zodiac sign will face problem in career health job and success
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों को काम के सिलसिले में अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय जल्दी में लिया गया कोई भी फैसला आपकी परेशानियों का बड़ा कारण बन सकता है। नए लोगों से मिलकर परेशानियां और बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार करने वाले लोगों को निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी नए काम की शुरुआत बिना सोच-विचार के न करें।

Shani Vakri on 27 july 2026 these zodiac sign will face problem in career health job and success
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। व्यापार को लेकर कई योजनाएं आप बनाएंगे, लेकिन सफलता पाने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी बचत की राशिय खर्च हो सकती है, जिस कारण आप परेशान होंगे। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें। समय आपके लिए कुछ अनचाहे बदलाव लेकर आ सकता है।
Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल से अगस्त महीने में इन राशियों की बदल सकती है किस्मत
Budh Margi: बुध की बदली चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, 5 अगस्त तक मिथुन राशि में गोचर

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri on 27 july 2026 these zodiac sign will face problem in career health job and success
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। घर और बाहर तालमेल बिठाने में परेशानियां आएंगी, जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। विवाह के लिए अधिक प्रयास करने होंगे, कुछ बाधाएं आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती है। परीक्षा को लेकर अधिक प्रयास करने पर ही परिणाम प्राप्त होंगे।
Predictions: देवगुरु बृहस्पति की अतिचारी गति और शनि की वक्री चाल, भारत पर क्या पड़ेगा असर?
Shani Vakri 2026: मीन राशि में वक्री होंगे शनि, जानें देश, मौसम, अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव

विज्ञापन
Shani Vakri on 27 july 2026 these zodiac sign will face problem in career health job and success
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि में ही शनि वक्री हो रहे हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपके लिए यह समय थोड़ा मुश्किलों भरा रहेगा। कार्यों में देरी, मानसिक तनाव और जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के साथ विवाद होने से मन भारी रहेगा और मन में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लें और किसी भी तरह के जोखिम से बचें।
 

Shani Vakri: अगले 138 दिन किन राशियों के लिए बनेंगे अवसर और किन्हें रखनी होगी सावधानी? जानें वक्री शनि का असर

Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सितंबर तक किस्मत देगी पूरा साथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed