{"_id":"6a633f2838bb19722a0fd89a","slug":"shukra-rashi-parivartan-2026-venus-transit-in-virgo-impact-horoscope-in-hindi-2026-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सितंबर तक किस्मत देगी पूरा साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सितंबर तक किस्मत देगी पूरा साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:16 PM IST
सार
Shukra Rashi Parivartan 2026: शुक्र का गोचर इन 3 राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। जातकों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास और आपसी समझ मजबूत होगी। इसके अलावा हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Rashi Parivartan 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Shukra Rashi Parivartan 2026: 1 अगस्त 2026 का दिन विशेष संयोग वाला रहने वाला है, क्योंकि इस दिन विलासिता के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र अभी सूर्य की राशि सिंह में विराजमान हैं, लेकिन 1 अगस्त 2026 को वह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और बुध-शुक्र के बीच गहरी मित्रता मानी जाती है। ऐसे में शुक्र का अपने मित्र ग्रह बुध की राशि में आना बेहद शुभ माना जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। यह गोचर कुछ जातकों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के साथ-साथ भाग्य का भी भरपूर साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह समय सबसे अधिक लाभकारी रहने वाला है।
मिथुन राशि
शुक्र का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। कारोबार में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी। अचानक से कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। बड़ी खरीदारी की योजना बन सकती है। सितंबर तक भाग्य का अच्छा साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है।
Mangal Transit 2026: मंगल ने किया अपने नक्षत्र में प्रवेश, 12 अगस्त तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर नए अवसर लेकर आ सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी पुराने कर्ज से परेशान हैं, तो उससे राहत मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा लंबे समय से खोई हुई किसी मूल्यवान वस्तु के मिलने की संभावना भी बन सकती है। आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।